Ukraine-Saudi Drone Deal: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Volodymyr Zelenskyy की अगुवाई में यूक्रेन एक बार फिर वैश्विक रणनीति के केंद्र में आ गया है। ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन ने सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता कर ड्रोन तकनीक साझा करने का फैसला किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छिड़ गई है।
इस डील को सिर्फ एक रक्षा समझौता नहीं, बल्कि बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि सऊदी अरब के पाकिस्तान के साथ गहरे संबंध हैं, ऐसे में यूक्रेन का यह कदम भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Ukraine-Saudi Drone Deal
सऊदी अरब के साथ ड्रोन डील
यूक्रेन ने सऊदी अरब के साथ एक ‘आपसी फायदे’ वाले रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत यूक्रेन अपनी उन्नत ‘इंटरसेप्टर ड्रोन’ तकनीक साझा करेगा। सऊदी की सुरक्षा के लिए एंटी-ड्रोन विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। ईरानी ड्रोन खतरों से निपटने की रणनीति पर काम हो रहा है। यह डील पश्चिम एशिया में यूक्रेन की बढ़ती मौजूदगी का संकेत देती है। Ukraine-Saudi Drone Deal
पाकिस्तान से पुराने रिश्ते पर सवाल
यूक्रेन और Pakistan के बीच रक्षा सहयोग का इतिहास काफी पुराना रहा है। 1996 में 650 मिलियन डॉलर की डील के तहत पाकिस्तान को 320 T-80UD टैंक दिए गए। ‘अल-खालिद’ टैंक के लिए इंजन तकनीक भी यूक्रेन से मिली। हाल के वर्षों में भी दोनों देशों के बीच हथियारों का लेन-देन जारी रहा है। इन सौदों ने पाकिस्तान की सैन्य ताकत को मजबूती दी, जो भारत की सुरक्षा के लिहाज से अहम विषय रहा है। Ukraine-Saudi Drone Deal
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
भारत-यूक्रेन संबंध: भरोसे से रणनीति तक
भारत उन शुरुआती देशों में शामिल था जिसने सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन को मान्यता दी थी। दोनों देशों के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध भी मजबूत रहे। हालांकि, समय के साथ यूक्रेन के कुछ फैसलों ने इन रिश्तों में असहजता पैदा की, खासकर जब बात रक्षा सहयोग और वैश्विक मंचों पर रुख की आती है। Ukraine-Saudi Drone Deal

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रणनीतिक मजबूरी या नया दांव?
विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध के दबाव में यूक्रेन नए साझेदारों की तलाश में है। सऊदी अरब जैसा आर्थिक और रणनीतिक रूप से मजबूत देश उसके लिए बड़ा अवसर बनकर उभरा है। लेकिन इस कदम के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं, खासकर उन देशों के लिए जिनके हित इस क्षेत्र से जुड़े हैं। Ukraine-Saudi Drone Deal
read also: S National Emergency: ट्रंप ने US में किया नेशनल इमरजेंसी का ऐलान, एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट
भारत के लिए क्या संकेत?
इस पूरे घटनाक्रम से भारत के लिए कई अहम संकेत निकलते हैं। ये सभी कारक भविष्य में भारत की रणनीतिक नीति को प्रभावित कर सकते हैं।
- पश्चिम एशिया में बदलते गठबंधन
- पाकिस्तान-सऊदी संबंधों की मजबूती
- यूक्रेन की नई रक्षा साझेदारियां Ukraine-Saudi Drone Deal:



