Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। मंगलवार शाम पाकिस्तान की सेना ने उरघा बॉर्डर पर स्थित अफगान पोस्ट को आर्टिलरी से निशाना बनाया, जिसके बाद सीमा के पांच अलग-अलग इलाकों में झड़प शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि उरघा बॉर्डर के अलावा जका खेल, वरघा, शाहकोट और लंदी कोटल जैसे संवेदनशील इलाकों में भी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस ताजा घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।
पांच इलाकों में भड़की झड़प
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के बाद अफगानिस्तान की सीमा चौकियों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद उरघा बॉर्डर, जका खेल, वरघा, शाहकोट और लंदी कोटल में झड़पें तेज हो गई। यह इलाका लंबे समय से दोनों देशों के बीच तनाव का केंद्र रहा है। (Pakistan Afghanistan Border Clash)
CM Yogi News: सिंगापुर में योगी का भावुक संबोधन, प्रवासियों को दिया यूपी का न्योता
एयरस्ट्राइक पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार सुबह अफगानिस्तान के सीमा से लगे इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है. यह पाकिस्तान की ओर से अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर डालने का एक और प्रयास है. भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है.’ (Pakistan Afghanistan Border Clash)
पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा किया
तालिबान की चेतावनी
पाकिस्तानी हमलों के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘पाकिस्तान ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए.’ (Pakistan Afghanistan Border Clash)
पहले भी हो चुका है संघर्ष
दोनों देशों के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण रहे हैं। पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर अपनी धरती से आतंकी गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाता रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में भी दोनों देशों के बीच सशस्त्र संघर्ष हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के अनुसार 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से अधिक अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए थे। (Pakistan Afghanistan Border Clash)



