By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Nicolas Maduro Arrest: आओ मुझे पकड़ो… ट्रंप को खुला चैलेंज देना मादुरो को पड़ा महंगा, 30 मिनट में उठा ले गए US कमांडो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > Nicolas Maduro Arrest: आओ मुझे पकड़ो… ट्रंप को खुला चैलेंज देना मादुरो को पड़ा महंगा, 30 मिनट में उठा ले गए US कमांडो
अंतर्राष्ट्रीय

Nicolas Maduro Arrest: आओ मुझे पकड़ो… ट्रंप को खुला चैलेंज देना मादुरो को पड़ा महंगा, 30 मिनट में उठा ले गए US कमांडो

Rupam
Last updated: 2026-01-05 7:57 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-05
Share
Nicolas-Maduro-Arrest
Nicolas Maduro Arrest आओ मुझे पकड़ो… ट्रंप को खुला चैलेंज देना मादुरो को पड़ा महंगा, 30 मिनट में उठा ले गए US कमांडो
SHARE

Nicolas Maduro Arrest: अमेरिकी सेना ने ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को महज 30 मिनट में गिरफ्तार कर लिया। यह मिशन 2-3 जनवरी की रात को अंजाम दिया गया और इसमें 150 से अधिक एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। गिरफ्तारी मादुरो की अमेरिका को चुनौती देने वाली टिप्पणियों के बाद की गई, जिससे अमेरिका-वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव में नया मोड़ आया।

Contents
‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ क्या है?बेडरूम से गिरफ्तारी, 59 मिनट में मिशन पूरा‘आओ मुझे पकड़ो…’ बयान बना मजाक का कारणअमेरिका और वेनेजुएला की पुरानी दुश्मनी में नया मोड़वेनेजुएला में आपातकाल से जनता में डरवैश्विक राजनीति पर क्या होगा असर?क्या यह ताकत का प्रदर्शन है या चेतावनी?
बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति Nicolas Maduro ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुलेआम चुनौती दी थी कि आआो मुझे पकल लो। ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ नामक मिशन के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है जो 2-3 जनवरी की रात को अंजाम दिया गया। इसमें 150 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल थे।
ये भी पढ़ें: 2026 की शुरुआत में ही वैश्विक तनाव, ईरान–बांग्लादेश–वेनेजुएला में बिगड़े 

‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ क्या है?

अमेरिकी रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से प्लान किया गया था। मादुरो पर लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय अपराध संगठनों से सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि तमाम चेतावनियों के बावजूद मादुरो ने अमेरिका को खुलेआम चुनौती दी, जिसके बाद यह कार्रवाई जरूरी हो गई।

बेडरूम से गिरफ्तारी, 59 मिनट में मिशन पूरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूएस डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में राष्ट्रपति आवास के आसपास घेरा बनाया था। बिना किसी बड़े टकराव के मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। यह पूरी कार्रवाई सिर्फ 59 मिनट में पूरी हुई। इसके तुरंत बाद दोनों को विशेष विमान से न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर संघीय अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा।

nicolas maduro arrest by us

ये भी पढ़ें: Kazakhstan Tour: एक ऐसा देश जहाँ से लौट आप सबको सुनाओगे इसके किस्से

‘आओ मुझे पकड़ो…’ बयान बना मजाक का कारण

इस पूरे घटनाक्रम के बाद व्हाइट हाउस ने एक 62 सेकेंड का वीडियो जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। वीडियो की शुरुआत मादुरो के उसी पुराने भाषण से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ‘आओ मुझे पकड़ो… मैं मिराफ्लोरेस में इंतजार करूंगा। देर मत करना, कायर।’ इसके बाद वीडियो में उनकी गिरफ्तारी के दृश्य और अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की प्रेस ब्रीफिंग दिखाई गई है। हेगसेथ कहते नजर आते हैं, ‘मादुरो के पास मौका था, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया। अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।’

अमेरिका और वेनेजुएला की पुरानी दुश्मनी में नया मोड़

गौरतलब है कि अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते पिछले एक दशक से तनावपूर्ण रहे हैं। वहीं अब ये पुरानी दुश्मनी नए मोड़ पर पहुंच गई है। ट्रंप प्रशासन ने पहले भी मादुरो सरकार पर आर्थिक दबाव, प्रतिबंध और राजनीतिक अलगाव जैसी नीतियां लागू की थी। लेकिन मादुरो की सीधे गिरफ्तारी ने इस टकराव को इतिहास के सबसे बड़े भू-राजनीतिक संकटों में बदल दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

वेनेजुएला में आपातकाल से जनता में डर

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कई शहरों में बिजली गुल रही, इंटरनेट सेवाएं बाधित हुईं और सड़कों पर सेना तैनात कर दी गई। आम नागरिकों में भय और अनिश्चितता का माहौल है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस घटना से लैटिन अमेरिका में अस्थिरता और बढ़ सकती है।

वैश्विक राजनीति पर क्या होगा असर?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मादुरो की गिरफ्तारी केवल वेनेजुएला तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका असर वैश्विक राजनीति पर भी पड़ेगा। इससे तेल बाजार में उथल-पुथल मच सकती है, क्योंकि वेनेजुएला प्रमुख तेल निर्यातक देश है। अमेरिका-विरोधी देशों की प्रतिक्रिया तेज हो सकती है और यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में भी तीखी बहस का विषय बन सकता है। इन सभी घटनाओं का असर आने वाले हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और वैश्विक राजनीतिक एवं आर्थिक परिदृश्य पर लंबी छाप छोड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Tariff War : भारतीय अमेरिका को मानने लगे अपना दुश्मन, चीन के लिए दिखा रहे नर्मी

क्या यह ताकत का प्रदर्शन है या चेतावनी?

आपको बता दें कि ट्रंप समर्थक इसे अमेरिका की ताकत और ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ का उदाहरण बता रहे हैं। जबकि आलोचक इसे संप्रभु देश के आंतरिक मामलों में दखल मान रहे हैं। हालांकि, एक बात तय है ‘आओ और मुझे ले जाओ’ कहना मादुरो के लिए इतिहास की सबसे महंगी चुनौती साबित हुआ। क्योंकि इसके 30 मिनट बाद ही अमेरिका के कमांडो उन्हें बेडरूम से अरेस्ट कर लिए।

You Might Also Like

Iran War: ‘अमेरिका के बिना NATO कुछ भी नहीं… ट्रंप ने सहयोगी देशों को बताया ‘कायर’, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दी बड़ी धमकी

Russia Internet Ban: जंग के साए में रूस का ‘डिजिटल लॉकडाउन’, इंटरनेट से लेकर मैसेजिंग ऐप्स तक पर शिकंजा

Middle East Tension: ईरान का खतरनाक दांव, नसरल्लाह मिसाइल हमले से इजरायल को बड़ा झटका

World Economy: ट्रंप की ‘सनक’ और भारत की ‘लाइफलाइन’ पर खतरा, क्या होर्मुज की जंग में डूबेगी दुनिया की इकोनॉमी?

ईरान को एक और बड़ा जख्म, अली लारीजानी के बाद इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल खतीब भी ढेर, इजरायल का बड़ा दावा!

TAGGED:Donald Trump NewsGlobal Politics 2026Nicolas Maduro ArrestUS Delta ForceVenezuela Crisis
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
North Korea Election
अंतर्राष्ट्रीय

North Korea Election: 99.93% वोटों से जीते किम जोंग उन, सत्ता पर फिर लगी मुहर

Manisha Manisha 2026-03-18
March Weather Update: दिल्ली से देहरादून तक मौसम के बदले मिजाज, आनी थी गर्मी और आ गई सर्दी
Saurabh Bhardwaj: ‘सरकारी सिस्टम ने ले ली 9 जानें…, पालम हादसे पर सौरभ भारद्वाज सनसनीखेज आरोप, बोले- ‘गद्दे बिछाने देते तो बच जाती जान’
Odisha Fire Incident: ओडिशा के बड़े अस्पताल में आग का तांडव, 10 मरीजों की जान गई
Rahul Gandhi Letter to PM Modi: कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग तेज, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?