By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: India Russia Oil Deal: रूसी तेल पर ट्रंप के दावे को क्रेमलिन ने किया खारिज, बोले – भारत को तेल खरीदने की पूरी आज़ादी, किसी दबाव का सवाल ही नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > India Russia Oil Deal: रूसी तेल पर ट्रंप के दावे को क्रेमलिन ने किया खारिज, बोले – भारत को तेल खरीदने की पूरी आज़ादी, किसी दबाव का सवाल ही नहीं
अंतर्राष्ट्रीय

India Russia Oil Deal: रूसी तेल पर ट्रंप के दावे को क्रेमलिन ने किया खारिज, बोले – भारत को तेल खरीदने की पूरी आज़ादी, किसी दबाव का सवाल ही नहीं

Tej
Last updated: 2026-02-05 1:30 पूर्वाह्न
Tej Published 2026-02-05
Share
India Russia Oil Deal
India Russia Oil Deal: रूसी तेल पर ट्रंप के दावे को क्रेमलिन ने किया खारिज, बोले - भारत को तेल खरीदने की पूरी आज़ादी, किसी दबाव का सवाल ही नहीं
SHARE

India Russia Oil Deal: भारत-अमेरिका संभावित ट्रेड डील को लेकर रूसी तेल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद मॉस्को से कड़ा और साफ जवाब सामने आया है। रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने दो टूक कहा है कि भारत एक संप्रभु देश है और वह अपनी ऊर्जा (India Russia Oil Deal) जरूरतों के लिए किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। बुधवार, 4 फरवरी 2026 को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि भारत लंबे समय से विभिन्न देशों से तेल आयात करता रहा है और रूस इस प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इसमें न तो कोई नई बात है और न ही कोई असामान्य स्थिति।

Contents
ट्रंप के दावे से मचा था कूटनीतिक हलचलतकनीकी सच्चाई- रूसी तेल को अचानक बदलना आसान नहींअमेरिका नहीं भर सकता रूस की सप्लाई का अंतरभारत की ऊर्जा नीति – संतुलन और रणनीति

Read More: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का नया मोड़, रूसी तेल से दूरी! अमेरिकी निवेश की नई कहानी

ट्रंप के दावे से मचा था कूटनीतिक हलचल

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह दावा किया था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस से कच्चे तेल (India Russia Oil Deal) की खरीद बंद करने पर सहमत हो गए हैं और भविष्य में अमेरिका तथा संभवतः वेनेजुएला से तेल आयात बढ़ाया जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार और कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। हालांकि, पेसकोव ने ट्रंप के इस दावे को अप्रत्यक्ष रूप से खारिज करते हुए कहा कि रूस को भारत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक संदेश या संकेत अब तक नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि भारतीय नीति में कोई बदलाव किया गया है।

India Russia Oil Deal
India Russia Oil Deal

तकनीकी सच्चाई- रूसी तेल को अचानक बदलना आसान नहीं

रूस के नेशनल एनर्जी सिक्योरिटी फंड के प्रमुख विशेषज्ञ इगोर युशकोव ने इस बहस को तकनीकी नजरिए से देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय तेल रिफाइनरियां रूसी कच्चे तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं और इसे रातों-रात बदला नहीं जा सकता।

युशकोव के मुताबिक, अमेरिका जिस शेल ऑयल का निर्यात करता है, वह हल्का तेल (Light Crude) होता है, जबकि रूस भारत को अपेक्षाकृत भारी और सल्फर-युक्त ‘यूराल्स’ ग्रेड का तेल देता है। भारतीय रिफाइनरियों की संरचना भारी तेल को प्रोसेस करने के हिसाब से विकसित की गई है। ऐसे में अमेरिकी तेल को इस्तेमाल करने के लिए अन्य कैटेगरी के तेल के साथ मिश्रण करना पड़ेगा, जिससे लागत बढ़ेगी और मुनाफा घटेगा।

अमेरिका नहीं भर सकता रूस की सप्लाई का अंतर

इगोर युशकोव ने यह भी कहा कि रूस भारत को रोज़ाना औसतन 15 से 20 लाख बैरल कच्चा तेल (India Russia Oil Deal) सप्लाई करता है। अमेरिका फिलहाल इतनी बड़ी मात्रा में भारत की मांग पूरी करने की स्थिति में नहीं है। उनका मानना है कि ट्रंप का बयान ज्यादा राजनीतिक और रणनीतिक संदेश था, ताकि यह दिखाया जा सके कि अमेरिका ने ट्रेड वार्ता में बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे काफी अलग है।

भारत की ऊर्जा नीति – संतुलन और रणनीति

भारत की ऊर्जा नीति हमेशा से मल्टी-सोर्स और प्राइस-एडवांटेज पर आधारित रही है। भारत न तो किसी एक देश पर पूरी तरह निर्भर रहता है और न ही किसी बाहरी दबाव में फैसले करता है। रूस, अमेरिका, मध्य-पूर्व और अन्य देशों से तेल खरीदना इसी संतुलित रणनीति का हिस्सा है।

क्रेमलिन के बयान (India Russia Oil Deal) ने यह साफ कर दिया है कि भारत-रूस ऊर्जा साझेदारी पर फिलहाल कोई आंच नहीं आई है। ट्रंप के दावे भले ही राजनीतिक मंच पर असर पैदा करें, लेकिन तकनीकी, आर्थिक और रणनीतिक सच्चाई उन्हें सीमित कर देती है।

Also read:  महिला सशक्तिकरण को बजट से मिला ठोस आधार, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं को बड़ी राहत

You Might Also Like

3 बड़े तोहफे और 15 कड़ी शर्तें… जंग खत्म करने के लिए ट्रंप का ‘मास्टरस्ट्रोक, क्या ईरान इसे स्वीकार करेगा?

Pakistan Iran News: पाकिस्तान को झटका! होर्मुज से लौटाया गया जहाज, ईरान ने दिखाई सख्ती

ग्लोबल टेंशन के बीच ट्रंप-मोदी की फोन पर बातचीत, क्या बदलने वाला है वैश्विक समीकरण?

Colombia Breaking News: सेना का विमान क्रैश, 66 जवानों की मौत, कई गंभीर घायल

5 दिन का सीजफायर या महज ‘फेक न्यूज’? ईरानी स्पीकर का बड़ा आरोप, ‘तेल बाजार चमकाने के लिए ट्रंप फैला रहे झूठ’

TAGGED:Donald Trump NewsEnergy Security Indiaglobal oil politicsIndia Russia oil dealIndia Russia Relationsinternational newsinternational news hindiInternational Trade DealKremlin spokesperson Dmitry Peskov
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
muskan dixit 356
उत्तर प्रदेश

UP Development 9 Years: नवरात्रि में यूपी का 9 साल का विकास! सीएम योगी की पाती से जानें पूरी कहानी

Kannu Kannu 2026-03-23
Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा के बाद ट्रक ड्राइवर की भी मौत, अफवाह फैलाकर बवाल करने वाले 13 गिरफ्तार
MP Paramedical Recruitment 2026: एमपी में हेल्थ सेक्टर में नौकरी का मौका, 291 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और परीक्षा डिटेल
Varanasi Crime News: वाराणसी में छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार में मातम- पिता ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
Chaitra Navratri 2026: दुर्गा अष्टमी का शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का महत्व जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?