By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Global Conflicts 2026: 2026 की शुरुआत में ही वैश्विक तनाव, ईरान–बांग्लादेश–वेनेजुएला में बिगड़े हालात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > Global Conflicts 2026: 2026 की शुरुआत में ही वैश्विक तनाव, ईरान–बांग्लादेश–वेनेजुएला में बिगड़े हालात
अंतर्राष्ट्रीय

Global Conflicts 2026: 2026 की शुरुआत में ही वैश्विक तनाव, ईरान–बांग्लादेश–वेनेजुएला में बिगड़े हालात

Rupam
Last updated: 2026-01-04 4:32 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-04
Share
Global Conflicts 2026
Global Conflicts 2026 2026 की शुरुआत में ही वैश्विक तनाव, ईरान–बांग्लादेश–वेनेजुएला में बिगड़े हालात
SHARE

Global Conflicts 2026: साल 2026 की शुरुआत दुनिया के लिए शांति का संदेश नहीं, बल्कि बढ़ते तनाव और हिंसा की चेतावनी लेकर आई है। बीते साल 2025 में भी युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और सामाजिक उथल-पुथल ने कई देशों को झकझोर दिया था, लेकिन नया साल शुरू होते ही हालात और ज्यादा बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शन, बांग्लादेश में चुनावी हिंसा, यमन का अंतहीन गृह युद्ध, रूस-यूक्रेन संघर्ष और वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों ने वैश्विक राजनीति को अस्थिर कर दिया है।

Contents
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलेईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शनबांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसामानवता पर सबसे बड़ा संकटरूस-यूक्रेन युद्ध2026 में दुनिया किस दिशा में?

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले

2026 के पहले ही हफ्ते में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए सैन्य हमलों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। राजधानी काराकस समेत मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा में सात हवाई हमले किए गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया गया है। वहीं मादुरो समर्थकों ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए देश में आपातकाल घोषित कर दिया। हमलों के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और आम नागरिकों में दहशत फैल गई। तेल और खनिज संसाधनों से भरपूर वेनेजुएला पर यह हमला सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी लैटिन अमेरिकी राजनीति को हिला देने वाला कदम माना जा रहा है।

ईरान में सत्ता विरोधी प्रदर्शन

ईरान में महंगाई, बेरोजगारी और सख्त शासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। लगातार सातवें दिन प्रदर्शन जारी हैं और अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तेहरान के साथ-साथ पवित्र शहर कोम तक प्रदर्शन फैल चुके हैं, जो सरकार के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि अगर हालात नहीं संभले, तो इसका असर पूरे मध्य-पूर्व की स्थिरता पर पड़ सकता है।

Global Conflicts 2026

बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा

12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित आम चुनाव से पहले बांग्लादेश में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। दिसंबर 2025 में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा और आगजनी का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब चुनावी हिंसा में बदल चुका है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में 50 वर्षीय व्यापारी खोकन चंद्र दास की मौत ने समुदाय में भय का माहौल और गहरा कर दिया है। इससे पहले भी कई हिंदुओं की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

मानवता पर सबसे बड़ा संकट

यमन में 2014 से जारी गृह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। हूती विद्रोहियों द्वारा राजधानी सना पर कब्जे के बाद सऊदी अरब और उसके खाड़ी सहयोगियों ने हस्तक्षेप किया था। अब हालात और जटिल हो गए हैं क्योंकि सऊदी और यूएई समर्थित गुटों के बीच भी टकराव खुलकर सामने आ रहा है। युद्ध, भुखमरी और बीमारियों से जूझ रहे यमन के आम नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। संयुक्त राष्ट्र पहले ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट बता चुका है।

रूस-यूक्रेन युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच 2026 में युद्ध के चार साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन शांति की कोई ठोस राह नजर नहीं आ रही। नए साल की शुरुआत में ही दोनों देशों ने हमले तेज कर दिए हैं। मॉस्को का दावा है कि यूक्रेन ने राजधानी और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जबकि यूक्रेन रूस पर आक्रामकता का आरोप लगा रहा है। अमेरिका और यूरोपीय देशों के दबाव के बावजूद शांति वार्ता विफल होती दिख रही है।

2026 में दुनिया किस दिशा में?

2026 की शुरुआत ने यह साफ कर दिया है कि वैश्विक राजनीति एक बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में उभरते ये संघर्ष सिर्फ स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। सवाल यही है कि क्या वैश्विक ताकतें इन टकरावों को रोकने के लिए एकजुट होंगी, या आने वाला समय और ज्यादा अशांत होगा?

You Might Also Like

Iran War: ‘अमेरिका के बिना NATO कुछ भी नहीं… ट्रंप ने सहयोगी देशों को बताया ‘कायर’, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दी बड़ी धमकी

Russia Internet Ban: जंग के साए में रूस का ‘डिजिटल लॉकडाउन’, इंटरनेट से लेकर मैसेजिंग ऐप्स तक पर शिकंजा

Middle East Tension: ईरान का खतरनाक दांव, नसरल्लाह मिसाइल हमले से इजरायल को बड़ा झटका

World Economy: ट्रंप की ‘सनक’ और भारत की ‘लाइफलाइन’ पर खतरा, क्या होर्मुज की जंग में डूबेगी दुनिया की इकोनॉमी?

ईरान को एक और बड़ा जख्म, अली लारीजानी के बाद इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल खतीब भी ढेर, इजरायल का बड़ा दावा!

TAGGED:Breaking Global NewsGlobal Crisis 2026International ConflictWar and PoliticsWorld News Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Char Dham Health Facilities
उत्तराखंड

Char Dham Health Facilities: ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, 177 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात

Manisha Manisha 2026-03-17
Salim Khan Health: सलीम खान ने जीती जिंदगी की जंग, ब्रेन हैमरेज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे घर
Bawana Gangwar Shooting: दिल्ली के बवाना में गैंगवार, किराना दुकान में 12 राउंड फायरिंग, युवक की मौत, बच्चा समेत 3 घायल
Chaitra Navratri 2026: व्रत रख रहे हैं तो जान लें ये जरूरी नियम, छोटी गलती पड़ सकती है भारी
Harak Singh Rawat Mussoorie Visit: मसूरी पहुंचे हरक सिंह रावत, सरकार पर साधा निशाना
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?