Donald Trump: दुनिया भर में गहराते युद्ध के बादलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में दावा किया है कि सोमवार को ईरान के साथ एक बड़ा समझौता होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, इस ‘शांति की पहल’ के साथ ही ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ईरान को अंतिम चेतावनी भी दे दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को खोलने के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे मंगलवार से ‘नरक’ जैसे हालातों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने इस संभावित सैन्य कार्रवाई को ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ का नाम दिया है, जिसके तहत ईरान के बुनियादी ढांचों पर भीषण हमले किए जाएंगे।
Donald Trump का यह बयान उस समय आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है और वैश्विक तेल आपूर्ति ठप होने की कगार पर है। राष्ट्रपति ने यह भी खुलासा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को बड़ी मात्रा में हथियार भेजे थे, जिन्हें संभवतः कुर्दों ने अपने पास रोक लिया। ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा कि अगर डील नहीं हुई तो अमेरिका न केवल हमला करेगा, बल्कि ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करने पर भी गंभीरता से विचार कर सकता है।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ईरान की धरती पर अमेरिका का सबसे साहसी ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’
कूटनीतिक दांव-पेंच के बीच, अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में एक बेहद जोखिम भरा बचाव अभियान चलाकर अपने एक घायल एयरमैन को सुरक्षित निकाल लिया है। यह वही पायलट है जिसका F-15 लड़ाकू विमान शुक्रवार को ईरानी सीमा में मार गिराया गया था। विमान में सवार दो पायलटों में से एक को पहले ही बचा लिया गया था, लेकिन दूसरे का रेस्क्यू करना अमेरिका के लिए साख का सवाल बन गया था। ट्रंप ने इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी और सफल ऑपरेशनों में से एक करार दिया है। (Donald Trump)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
इजराइल की मदद और ईरान का पलटवार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खतरनाक रेस्क्यू मिशन में इजराइल ने भी अमेरिका की तकनीकी और सामरिक मदद की। मिशन के दौरान अमेरिकी विमानों को ईरानी सेना के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर अमेरिका अपने पायलट को बचाने में सफल रहा, वहीं दूसरी ओर ईरान ने दावा किया है कि उसने इस ऑपरेशन के दौरान अमेरिका के दो C-130 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान और दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर जलते हुए मलबे की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जो इस संघर्ष की भीषणता को बयां कर रही हैं। (Donald Trump)
वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ‘डेडलाइन’
ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तेल की कीमतों में भारी उछाल और सप्लाई चेन बाधित होने से भारत समेत कई देशों में महंगाई का खतरा बढ़ गया है। ट्रंप ने ईरान को जो डेडलाइन दी है, उसकी मियाद सोमवार रात को खत्म हो रही है। यदि समझौता सफल रहता है, तो वैश्विक बाजारों को बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन विफलता की स्थिति में मंगलवार से शुरू होने वाले हवाई हमले वैश्विक संघर्ष को एक नए और विनाशकारी मोड़ पर ले जा सकते हैं। (Donald Trump)



