Trump Slams NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाटो (NATO) देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच च गया है। ट्रंप ने ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध में सहयोग न करने पर अपने सहयोगी देशों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें ‘कायर’ करार दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक तीखी पोस्ट में ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका के बिना नाटो की हैसियत महज एक ‘कागजी शेर’ जैसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोपीय देश तेल की बढ़ती कीमतों की शिकायत तो करते हैं, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को सुरक्षित करने के लिए सैन्य मदद देने से पीछे हट रहे हैं।
यह जुबानी जंग ऐसे समय में तेज हुई है जब 28 फरवरी से शुरू हुए ईरान-इजराइल युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। ट्रंप का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट, जो वर्तमान में ईरान के नियंत्रण में है, उसे खोलना एक ‘आसान सैन्य कदम’ है। हालांकि, जर्मनी और फ्रांस जैसे प्रमुख नाटो सदस्यों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे सीधे तौर पर इस जंग का हिस्सा नहीं बनना चाहते। यूरोपीय नेताओं ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल तनाव को कम करना और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना है, न कि युद्ध की आग में कूदना। Trump Slams NATO
ट्रंप की नाराजगी की मुख्य वजह
ट्रंप ने विशेष रूप से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल गलियारा है, जहाँ से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ट्रंप का तर्क है कि, “नाटो देश तेल महंगा होने की शिकायत तो करते हैं, लेकिन इस रास्ते को सुरक्षित करने में मदद नहीं करना चाहते।’ उनके अनुसार, सहयोगी देशों का पीछे हटना एक रणनीतिक भूल है जिसका खामियाजा पूरी दुनिया भुगत रही है। Trump Slams NATO
7 देशों का संयुक्त बयान
ट्रंप के दबाव के बीच जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, जापान और कनाडा ने एक साझा मोर्चा खोल दिया है। इन देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे समुद्री रास्तों की सुरक्षा के लिए प्रयास करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए पहली शर्त ‘युद्ध का खात्मा’ है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बिना जंग खत्म किए कोई भी कदम उठाना विनाशकारी हो सकता है। Trump Slams NATO

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अमेरिका नहीं बनेगा जंग का हिस्सा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय देशों के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी सबसे जरूरी काम तनाव कम करना और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यूरोप के देश इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल होने का कोई इरादा नहीं रखते। यह बयान ट्रंप की उस रणनीति के बिल्कुल विपरीत है जिसमें वे नाटो से सक्रिय सैन्य भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं। Trump Slams NATO
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ट्रंप की भविष्य के लिए चेतावनी
ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों में लगातार नाटो पर तंज कसे हैं। 17 मार्च को उन्होंने कहा था कि अमेरिका को नाटो की जरूरत नहीं है, हमने अकेले ही बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है। इससे पहले 15 मार्च को उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर सहयोग नहीं मिला, तो नाटो का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। ट्रंप ने इसे ‘बेवकूफी भरी गलती’ बताते हुए संकेत दिया है कि अमेरिका भविष्य में इन देशों की सुरक्षा पर खर्च होने वाले भारी फंड में कटौती कर सकता है। Trump Slams NATO



