Fasting for Health: आज की तेज़-तर्रार जिंदगी और आरामदायक जीवनशैली ने पेट से जुड़ी समस्याओं को आम बना दिया है। गैस, एसिडिटी, अपच, भारीपन जैसी परेशानियां हर उम्र के लोगों में देखी जा रही हैं। अधिकतर लोग इन समस्याओं का समाधान दवाओं में ढूंढते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक प्राकृतिक तरीका भी है जो शरीर को अंदर से साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है? इसका नाम है उपवास।
उपवास (Fasting for Health) को अक्सर सजा या कठिनाई समझा जाता है, जबकि यह शरीर के लिए दवा की तरह काम करता है।
Read More: पीरियड्स के दौरान ये गलतियां पड़ सकती है भारी, हर महिला का ये जानना है जरूरी
पेट – शरीर का इंजन
पेट को शरीर का इंजन माना जाता है। अगर पाचन तंत्र सही ढंग से काम करे तो शरीर स्वयं कई बीमारियों से लड़ने लगता है। लेकिन गलत खानपान, अधिक तली-भुनी चीजें, नाश्ता छोड़ना और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट कमजोर हो जाता है। इससे कई छोटी-बड़ी बीमारियां जन्म लेती हैं, जो धीरे-धीरे शरीर की पूरी कार्यक्षमता को प्रभावित करती हैं।
उपवास – भूख से ज्यादा
उपवास का मतलब (Fasting for Health) सिर्फ भूखा रहना नहीं है। यह शरीर को आराम देने और अंदर से साफ करने की प्रक्रिया है। दवाएं केवल क्षणिक राहत देती हैं, जबकि उपवास पाचन तंत्र की गहराई से सफाई करता है। यह शरीर को खुद को रिपेयर करने का मौका देता है, जो कोई दवा नहीं कर सकती।
Fasting for Health: कैसे करें उपवास
शुरुआत में 15 दिन में एक बार उपवास करना सही रहता है। एकादशी या विशेष त्यौहारों के दिन यह अधिक उपयुक्त माना जाता है। उपवास के दौरान फलाहार लिया जा सकता है, लेकिन केवल उतना ही खाएं कि ऊर्जा बनी रहे। कुछ प्राकृतिक उपाय जो उपवास (Fasting for Health) के दौरान मददगार होते हैं-
- नारियल पानी – शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है
- शहद मिला पानी – ऊर्जा और पोषण दोनों देता है
- सादा पानी – शरीर को हाइड्रेटेड रखता है
Fasting for Health: क्या उपवास से कमजोरी आती है?
कई लोगों का मानना है कि उपवास रखने से कमजोरी हो जाएगी। यह केवल एक मानसिक भ्रम है। शरीर को ऊर्जा केवल भोजन से नहीं मिलती। पानी, हवा और पर्याप्त आराम भी ऊर्जा के बड़े स्रोत हैं। इसलिए सही तरीके से किया गया उपवास कमजोरी नहीं लाता, बल्कि शरीर को तरोताजा और स्वस्थ बनाता है।
विज्ञान भी कहता है – उपवास से नई जिंदगी
जापान के वैज्ञानिकों के अनुसार उपवास (Fasting for Health) से शरीर पुरानी और खराब कोशिकाओं को हटाकर नई स्वस्थ कोशिकाएं बनाता है। इस प्रक्रिया को ऑटोफैगी कहा जाता है। यही कारण है कि उपवास केवल पाचन सुधार के लिए नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
Fasting for Health: ऑटोफैगी के फायदे
- शरीर में टॉक्सिन्स की सफाई
- कमजोर और पुरानी कोशिकाओं का नवीनीकरण
- रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
- वजन नियंत्रित रखने में मदद
उपवास – स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन
सही तरीके से किया गया उपवास (Fasting for Health) न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी बढ़ाता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में उपवास को अपनाना न केवल बीमारियों से बचाव का तरीका है, बल्कि यह एक प्राकृतिक जीवनशैली का हिस्सा भी बन सकता है।
ये भी पढ़ें- सहायक अध्यापक LT (विशेष शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तारीख तय, 25 जनवरी 2026 को होगी लिखित परीक्षा



