Eating Saag Daily in Winters: सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय रसोई में सरसों का साग, बथुआ, मेथी और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार आ जाती है। सदियों से इन्हें सर्दियों का सुपरफूड माना गया है। ठंड के मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा, गर्माहट और मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने में साग अहम भूमिका निभाता है।
लेकिन सवाल यह है कि अगर पूरी सर्दी यानी लगभग 3 महीने रोज साग खाया जाए तो शरीर में क्या बदलाव होते हैं? क्या इससे फायदे दोगुने हो जाते हैं या इसके कुछ नुकसान भी हैं? आइए एक्सपर्ट की राय के आधार पर इसे विस्तार से समझते हैं।
Eating Saag Daily in Winters: साग में पाए जाने वाले पोषक तत्व
सरसों, बथुआ, मेथी, चना और पालक जैसे साग पोषण का खजाना होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन A (आंखों और स्किन के लिए), विटामिन C (इम्युनिटी बूस्टर), विटामिन K (हड्डियों के लिए), आयरन (खून की कमी दूर करने में सहायक), फाइबर (पाचन के लिए) और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही कारण है कि एनीमिया, कमजोरी, जोड़ों के दर्द और बार-बार बीमार पड़ने वालों को सर्दियों में साग खाने की सलाह दी जाती है।
Read : एप्पल साइडर विनेगर से वजन घटाना कितना खतरनाक? एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
Eating Saag Daily in Winters: रोजाना साग खाने से शरीर को मिलने वाले फायदे
सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा के अनुसार, अगर साग सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं।
1. इम्युनिटी होती है मजबूत
साग में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
2. पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त
इसमें मौजूद हाई फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और गट हेल्थ को सुधारता है।
3. जोड़ों के दर्द में राहत
सरसों और बथुआ का साग शरीर में सूजन को कम करता है, जिससे गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
4. खून की कमी में मददगार
आयरन और फोलेट की मौजूदगी हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होती है।
Eating Saag Daily in Winters: पूरी सर्दी रोज साग खाने के नुकसान
जहां फायदे हैं, वहीं हर दिन साग खाने से कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं।
1. किडनी स्टोन का खतरा
साग में मौजूद ऑक्सलेट्स कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को कम कर सकते हैं। लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से पथरी की समस्या रही हो।
2. थायराइड पर असर
सरसों, मेथी और बथुआ में गॉइट्रोजेन्स पाए जाते हैं। ज्यादा मात्रा में या कच्चा साग खाने से थायराइड हार्मोन प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है।
3. आयरन एब्जॉर्प्शन में दिक्कत
हालांकि साग में आयरन होता है, लेकिन ऑक्सलेट्स इसे बाइंड कर लेते हैं, जिससे शरीर इसे ठीक से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता।
4. गैस और ब्लोटिंग
रोजाना हाई फाइबर लेने से गैस, पेट फूलना, ऐंठन या दस्त की समस्या हो सकती है, खासकर IBS या सेंसिटिव गट वाले लोगों में।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Eating Saag Daily in Winters: डायटरी मोनोटोनी का खतरा
अगर कोई व्यक्ति पूरी सर्दी रोज सिर्फ साग ही खाता है, तो शरीर में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। ये तत्व मसल्स, हार्मोन बैलेंस और इम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
Eating Saag Daily in Winters: एक्सपर्ट की सलाह – साग खाने का सही तरीका
डाइटिशियन के अनुसार –
• साग हफ्ते में 2-3 बार खाना सबसे बेहतर है
• इसे अच्छी तरह पकाकर खाएं
• नींबू, आंवला या टमाटर (Vitamin C) के साथ पेयर करें
• डाइट में दाल, घी, गुड़, नट्स और बीज भी शामिल करें
न्यूट्रिशन का गोल्डन रूल है – बैलेंस और वैरायटी।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



