Apple Cider Vinegar Weight Loss: आज के डिजिटल दौर में वजन घटाने के नाम पर सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है। कभी डिटॉक्स ड्रिंक, कभी ग्रीन जूस तो कभी एप्पल साइडर विनेगर। लोग बिना डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह के इन ट्रेंड्स को फॉलो करने लगते हैं और यही आदत धीरे-धीरे सेहत के लिए खतरा बन जाती है।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: सोशल मीडिया पर क्यों वायरल है एप्पल साइडर विनेगर?
इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स में दावा किया जाता है कि अगर रोज सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पी लिया जाए तो तेजी से फैट बर्न होता है। कई इन्फ्लुएंसर इसे ‘मैजिक वेट लॉस ड्रिंक’ बताकर प्रमोट करते हैं। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: एप्पल साइडर विनेगर क्या है और कैसे बनता है?
• एप्पल साइडर विनेगर सेब के रस से बनता है।
• पहले सेब के जूस में मौजूद नेचुरल शुगर को खमीर (Yeast) फर्मेंट करके अल्कोहल में बदल देता है।
• इसके बाद एसीटोबैक्टर नामक बैक्टीरिया इस अल्कोहल को ऑक्सिडाइज कर एसिटिक एसिड में बदल देते हैं।
• यही एसिटिक एसिड एप्पल साइडर विनेगर का मुख्य घटक होता है।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: क्या एप्पल साइडर विनेगर सच में वजन घटाता है?
सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा के अनुसार, ‘एप्पल साइडर विनेगर को फास्ट वेट लॉस सॉल्यूशन बताना पूरी तरह गलत है।’ वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि ACV फैट बर्न करता है। कुछ मामलों में वजन कम जरूर दिखता है, लेकिन वह फैट लॉस नहीं बल्कि वाटर लॉस होता है। यह वजन कुछ ही दिनों में वापस भी आ सकता है।
Read : रात में बार-बार टूटती है नींद? दिल के लिए बन सकती है बड़ा खतरा
Apple Cider Vinegar Weight Loss: भूख कम होने का मतलब फैट बर्न नहीं
एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड भूख को कुछ हद तक दबा सकता है और ब्लड शुगर लेवल पर हल्का असर डाल सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर की चर्बी तेजी से खत्म होने लगे।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर पीने के गंभीर नुकसान
1. पेट और आंतों को नुकसान
रोज खाली पेट ACV पीने से पेट की अंदरूनी परत (Stomach Lining) डैमेज हो सकती है। इससे एसिडिटी, गैस, जलन और अल्सर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
2. दांतों का इनेमल कमजोर होना
एप्पल साइडर विनेगर अत्यधिक एसिडिक होता है, जिससे दांतों की ऊपरी परत घिसने लगती है। लंबे समय में दांत संवेदनशील और कमजोर हो सकते हैं।
3. गले और फूड पाइप में जलन
बिना डायल्यूट किए ACV पीने से गले में खराश, जलन और सूजन की शिकायत हो सकती है।
4. पोटैशियम लेवल गिरने का खतरा
लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में पोटैशियम की कमी हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, अत्यधिक थकान और हार्ट रिदम डिस्टर्ब
जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: डायबिटीज और किडनी मरीजों के लिए बड़ा खतरा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि –
• डायबिटीज के मरीजों में ACV ब्लड शुगर को अचानक गिरा सकता है।
• किडनी की बीमारी में यह रेनल स्ट्रेस बढ़ा सकता है।
इसलिए इन लोगों को एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Apple Cider Vinegar Weight Loss: नेचुरल है तो सेफ है – सबसे बड़ा मिथ
लोग मानते हैं कि क्योंकि एप्पल साइडर विनेगर नेचुरल है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि हर नेचुरल चीज सुरक्षित नहीं होती, खासकर जब उसे गलत मात्रा और गलत तरीके से लिया जाए।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: हेल्दी और सेफ वेट लॉस का सही तरीका क्या है?
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक –
• वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता
• बैलेंस डाइट
• पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर
• नियमित एक्सरसाइज
• अच्छी नींद
• स्ट्रेस मैनेजमेंट
यही लंबे समय तक टिकने वाला और सुरक्षित फैट लॉस देता है।
Apple Cider Vinegar Weight Loss: अगर एप्पल साइडर विनेगर लेना ही है तो कैसे लें?
• हमेशा डायल्यूटेड फॉर्म में
• खाली पेट रोजाना न लें
• खाने के बाद कभी-कभार
• वेट लॉस नहीं बल्कि डाइजेशन सपोर्ट के लिए
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



