Udit Narayan controversy: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण फिर से विवादों में हैं। उनके खिलाफ बिहार के सुपौल जिले की महिला पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। यह मामला उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने दर्ज करवाया है। रंजना झा ने उदित नारायण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बिना बताए उनका गर्भाशय निकाल दिया गया था। यह आरोप उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर रहा है।
उदित नारायण पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा जीवन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने अब एक बार फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। रंजना ने आरोप लगाया है कि उदित ने उन्हें धोखे में रखकर गंभीर तरीके से नुकसान पहुंचाया।
जयपुर कोर्ट में सलमान खान की कल पेशी, क्या हो सकता है बड़ा खुलासा?
रंजना झा ने लगाए गंभीर आरोप
रंजना झा ने बताया कि उनकी शादी उदित नारायण (Udit Narayan controversy) से 7 दिसंबर 1984 को हुई थी। बाद में उदित ने सिंगिंग करियर के चलते मुंबई का रुख किया और वहीं दूसरी शादी कर ली। रंजना का आरोप है कि उदित नारायण ने अपने दोनों भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा के साथ मिलकर साल 1996 में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाकर उनका गर्भाशय निकालवा दिया।
रंजना ने दावा किया कि उस समय उदित की दूसरी पत्नी दीपा भी अस्पताल में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं दी गई और इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि उनके साथ यह गंभीर कार्रवाई की गई। इस घटना का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा।
आर्थिक और मानसिक परेशानियां
रंजना झा ने कहा कि उन्हें कई बार मदद का आश्वासन मिला, लेकिन वास्तविक सहायता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इस समय वे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। साल 2006 में जब वे उदित नारायण के मुंबई स्थित घर गई, तो वहां उन्हें और उनकी माता को बाहर निकाल दिया गया। बाद में उन्होंने नेपाल में आश्रय लिया, लेकिन वहां भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उदित नारायण की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

FIR में दर्ज शिकायत
सुपौल जिले की महिला पुलिस थाने में रंजना झा द्वारा FIR दर्ज कराई गई है। (Udit Narayan controversy) इसमें आरोप हैं कि उदित और उनके परिवार ने धोखे से रंजना की सहमति के बिना मेडिकल प्रक्रिया कराई, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक नुकसान हुआ।



