The Kerala Story 2 Release Update: 26 फरवरी 2026 को ‘द केरल स्टोरी 2 गोस बियॉन्ड’ को लेकर बड़ा कानूनी विवाद सामने आया था। केरल हाईकोर्ट के सिंगल जज जस्टिस थॉमस ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी थी। उनका तर्क था कि पहली नजर में फिल्म में ऐसा कंटेंट है जो ‘सांप्रदायिक वैमनस्य उत्पन्न कर सकता है या किसी समुदाय की बदनामी कर सकता है।’ जज ने कहा कि बिना उच्च अधिकारियों द्वारा जांच किए इसे रिलीज करना कानूनी रूप से अनुचित होगा।
हालांकि शुक्रवार को प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने डिवीजन बेंच में अपील की और उन्हें बड़ी राहत मिली। जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी.वी. बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज के 15 दिनों के रोक आदेश को स्थगित कर दिया। अब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो सकेगी, जबकि अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।
सिंगल जज ने क्यों लगाई थी रोक?
जस्टिस थॉमस ने 26 फरवरी को कहा था कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 – गोस बियॉन्ड’ में ऐसा कंटेंट है जो पहली नजर में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ सकता है। उनका कहना था कि फिल्म में सांप्रदायिक वैमनस्य उत्पन्न करने या किसी समुदाय की बदनामी की संभावना प्रथम दृष्टया निहित प्रतीत होती है। इसके चलते उन्होंने अंतरिम रोक लगा दी और CBFC को निर्देश दिया कि वे दो हफ्ते में रिवीजन पिटीशन्स पर दोबारा विचार करें। (The Kerala Story 2 Release Update)
डिवीजन बेंच ने दी राहत
प्रोड्यूसर विपुल शाह ने तुरंत डिवीजन बेंच में अपील दायर की। दो न्यायाधीशों की बेंच ने इमरजेंसी हियरिंग के बाद सिंगल जज के आदेश पर स्टे लगा दिया। बेंच ने तर्कों को मानते हुए कहा कि फिल्म में कोई ऐसा कंटेंट नहीं है जो केरल या किसी धर्म का अपमान करता हो। प्रोडैूसर का कहना था कि फिल्म मुख्य पात्र की कहानी पर आधारित है जो राज्य से आगे बढ़ती है। (The Kerala Story 2 Release Update)
The Kerala Story 2 पर CBFC की कैंची, रिलीज से पहले हुए बड़े बदलाव
आर्थिक नुकसान और रिलीज शेड्यूल
निर्माताओं ने बताया कि फिल्म देशभर में 1,800 से अधिक सिनेमाघरों और विदेशों में 355 केंद्रों पर रिलीज होने वाली थी। देरी से भारी वित्तीय नुकसान होने की संभावना थी। डिवीजन बेंच ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए सिंगल जज के आदेश को रोक दिया और अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की। (The Kerala Story 2 Release Update)
PM मोदी से मिले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, रिसेप्शन का दिया न्योता, तस्वीरें वायरल
‘द केरल स्टोरी’ का इतिहास
2023 में आई पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ भी विवादों में रही थी। फिल्म में ‘लव जिहाद’ की थीम थी और इसे लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई थी। इसके सीक्वल में भी इसी तरह के मुद्दों को आगे बढ़ाया गया है। प्रोड्यूसर का कहना है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और समाज में जागरूकता फैलाती है। (The Kerala Story 2 Release Update)



