Salim Khan Discharge: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और खान परिवार के मुखिया सलीम खान के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग एक महीने तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ने के बाद, 90 वर्षीय सलीम खान अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं। मंगलवार, 17 मार्च 2026 को उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ब्रेन हैमरेज के सफल इलाज के बाद उनकी घर वापसी से गैलेक्सी अपार्टमेंट और उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि पिछले महीने 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने माइनर ब्रेन हैमरेज की पुष्टि की थी और एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था। सलीम खान की सेहत को लेकर परिवार ने काफी गोपनीयता बनाए रखी थी, लेकिन अब उनके सफलतापूर्वक डिस्चार्ज होने की खबर ने करोड़ों फैंस को राहत दी है। (Salim Khan Discharge)
अस्पताल में लगा था दिग्गजों का जमावड़ा
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियां उनका हाल-चाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंची। उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के साथ-साथ उनके पुराने साथी जावेद अख्तर भी नियमित रूप से उनसे मिलने आते रहे। इसके अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त, रितेश देशमुख और संगीता बिजलानी जैसे सितारों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। (Salim Khan Discharge)

90 की उम्र में भी दिखाई इच्छाशक्ति
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सलीम खान के जज्बे और फिटनेस की तारीफ की है। डॉक्टरों के अनुसार, ’90 वर्ष की आयु में भी सलीम खान शारीरिक रूप से काफी फिट हैं, जिसके कारण उनके शरीर ने इलाज के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।’ सफल मेडिकल प्रोसीजर के बाद अब उन्हें पूरी तरह खतरे से बाहर बताया गया है, हालांकि घर पर उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। (Salim Khan Discharge)
बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी
सलीम-जावेद की कालजयी विरासत
सलीम खान भारतीय सिनेमा के उस दौर के स्तंभ हैं जब ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी का नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी होता था। इस जोड़ी ने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों की पटकथा लिखी है। आज उनके घर लौटने पर सोशल मीडिया पर फैंस “दुआएं रंग लाईं” और “वेलकम होम सलीम साहब” जैसे संदेशों के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। (Salim Khan Discharge)



