Rajinikanth Viral News: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को सिर्फ उनकी फिल्मों या दमदार डायलॉग्स के लिए ही नहीं, बल्कि उनके बड़े दिल के लिए भी जाना जाता है। एक बार फिर थलाइवा ने साबित कर दिया कि असली सुपरस्टार वही होता है, जो शोहरत से ऊपर इंसानियत को रखे। सोशल मीडिया (Rajinikanth Viral News) पर इन दिनों रजनीकांत की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक महिला सफाईकर्मी को सोने की चेन पहनाते नजर आ रहे हैं। यह महिला हैं पद्मा, जिनकी ईमानदारी ने रजनीकांत का दिल जीत लिया।
ईमानदारी को मिला थलाइवा का सलाम
पद्मा चेन्नई के टी नगर इलाके में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं। कुछ समय पहले उन्हें सड़क पर एक लावारिस पाउच मिला, जिसमें करीब 45 सॉवरेन सोने के गहने थे। आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग लालच में पड़ जाते हैं, लेकिन पद्मा ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने सीनियर्स को इसकी जानकारी दी और वह पाउच सीधे पोंडी बाजार पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया। पुलिस जांच के बाद गहने उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए। जब पद्मा की ईमानदारी की कहानी सामने आई, तो यह खबर तेजी से फैल गई और समाज में उनकी जमकर सराहना हुई।

Read More: सोशल मीडिया पर हंगामा, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का वीडियो वायरल, पति पर धोखे के आरोप
रजनीकांत ने घर बुलाकर किया सम्मान
पद्मा के इसी नेक काम से प्रभावित होकर रजनीकांत ने उन्हें अपने चेन्नई स्थित घर बुलाया। वहां सुपरस्टार ने न सिर्फ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उन्हें शॉल और सोने की चेन पहनाकर सम्मानित भी किया। यह पल सिर्फ एक गिफ्ट देने का नहीं था, बल्कि एक आम इंसान की ईमानदारी को पहचान देने का प्रतीक बन गया रजनीकांत की टीम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के साथ लिखा गया, ‘एक दिल को छू लेने वाले पल में, सुपरस्टार रजनीकांत ने फ्रंटलाइन वर्कर पद्मा को सोने की चेन भेंट कर एक सच्चे नेक इंसान के रूप में सम्मानित किया।’
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर रजनीकांत (Rajinikanth Viral News) की जमकर तारीफ होने लगी। एक फैन ने लिखा, ‘यही वजह है कि उन्हें थलाइवा कहा जाता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘यह कहानी स्कूल की किताबों में होनी चाहिए, ताकि बच्चों को ईमानदारी का असली मतलब समझ आए।’
कई लोगों ने यह भी कहा कि आज के दौर में जब छोटी-छोटी चीजों में भी लोग समझौता कर लेते हैं, तब पद्मा जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं और रजनीकांत जैसे लोग उस प्रेरणा को मंच देते हैं।
पहले भी दिखा चुके हैं दिल की अमीरी
यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने किसी आम इंसान की अच्छाई को सराहा हो। इससे पहले 25 जनवरी को वह मदुरै के एक फैन रजनी शेखर से मिले थे, जो हर परोटा सिर्फ 5 रुपये में बेचते हैं ताकि कोई भूखा न रहे। रजनीकांत ने उन्हें भी अपने घर बुलाकर सोने की चेन गिफ्ट की थी और उनके परिवार से मुलाकात की थी। इन घटनाओं से साफ है कि थलाइवा सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं।
सरकार से भी मिला सम्मान
पद्मा की ईमानदारी को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी उन्हें सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने पद्मा को एक लाख रुपये का चेक देकर उनके साहस और सच्चाई की सराहना की थी। इसके बाद अब रजनीकांत द्वारा किया गया सम्मान (Rajinikanth Viral News) इस कहानी को और खास बना देता है।
वर्कफ्रंट पर बिजी हैं रजनीकांत
काम की बात करें तो रजनीकांत इन दिनों नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, मोहनलाल और शिव राजकुमार एक बार फिर नजर आएंगे। इसके अलावा, वह जल्द ही सिबी चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित और कमल हासन के प्रोडक्शन (Rajinikanth Viral News) में बनने वाली एक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे।
Also read: क्या उर्फी जावेद ने बदला धर्म और बनीं गीता भारद्वाज? उर्फी जावेद ने धर्म विवाद पर तोड़ी चुप्पी



