Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पांचवें पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन इस बार रोहित शेट्टी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। फिल्म से जुड़ी जो ताजा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक रोहित शेट्टी ने इस फ्रेंचाइजी का 20 साल पुराना इतिहास बदल दिया है। ‘गोलमाल 5’ में पहली बार अजय देवगन के साथ कोई हीरोइन नजर नहीं आएगी। यानी इस बार फिल्म में अजय का किरदार रोमांस से पूरी तरह दूर रहेगा, जो कि इस सीरीज की पिछली चार फिल्मों के ट्रेंड से बिल्कुल अलग है।
रोहित शेट्टी इस फिल्म को अब तक का सबसे बड़ा कॉमेडी ड्रामा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में न केवल अजय देवगन के अपोजिट हीरोइन का पत्ता कटा है, बल्कि स्टारकास्ट में भी चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं। जहां एक तरफ फिल्म के ऑरिजनल कैरेक्टर शरमन जोशी (लक्ष्मण) की सालों बाद वापसी हो रही है, वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस बार फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में प्रियामणि की एंट्री तो हुई है, लेकिन उनका किरदार अजय या किसी अन्य मुख्य कलाकार के साथ रोमांटिक नहीं होगा। (Golmaal 5 Release Date)
टूटा 20 साल पुराना ट्रेंड
‘गोलमाल’ सीरीज की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और तब से लेकर अब तक हर पार्ट में अजय देवगन के साथ एक फीमेल लीड जरूर रही है। 2006 में रिलीज गोलमाल फिल्म में अजय के साथ रिमी सेन नजर आई थी। गोलमाल रिटर्न्स (2008) और गोलमाल 3 (2010) में करीना कपूर ने फीमेल लीड निभाई थी। वहीं गोलमाल अगेन (2017) में अजय के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बनी थी। लेकिन ‘गोलमाल 5’ में रोहित शेट्टी ने इस ‘हीरोइन वाले ट्रेडिशन’ को खत्म कर दिया है, जिससे पूरी फिल्म की कहानी अब लड़कों की टोली और उनके धमाल पर ही केंद्रित रहेगी।(Golmaal 5 Release Date)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
शरमन जोशी की वापसी और अक्षय कुमार का ‘विलेन’ अवतार
‘गोलमाल 5’ की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी स्टारकास्ट है। अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की चौकड़ी के साथ अब शरमन जोशी भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। इसके अलावा, अक्षय कुमार की एंट्री ने इस फिल्म के प्रति उत्साह को दोगुना कर दिया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक ‘कॉमिक विलेन’ के रूप में नजर आएंगे, जो अजय देवगन और उनकी टीम की नाक में दम करेंगे। (Golmaal 5 Release Date)

बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का साम्राज्य
‘गोलमाल’ भारत की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। अब तक आई चारों फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म के चौथे पार्ट ‘गोलमाल अगेन’ ने अकेले ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब पांचवें पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं क्योंकि यह रोहित शेट्टी के सिनेमाई यूनिवर्स का एक बड़ा हिस्सा बनने जा रही है। (Golmaal 5 Release Date)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
रिलीज डेट और शूटिंग अपडेट
फिलहाल ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और बड़े पैमाने पर किए जा रहे बदलावों के कारण मेकर्स ने इसे साल 2027 की शुरुआत में रिलीज करने का फैसला किया है। रोहित शेट्टी का दावा है कि यह पार्ट कॉमेडी के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। (Golmaal 5 Release Date)



