Asha Bhosle Family Tree: संगीत जगत में जब भी सुरों, साधना और विरासत की बात होती है, तो मंगेशकर और भोसले परिवार का नाम सबसे ऊपर आता है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन केवल एक कलाकार का जाना नहीं है, बल्कि उस युग की एक महत्वपूर्ण कड़ी का टूटना है जिसने भारतीय पार्श्व गायन को वैश्विक पहचान दिलाई। पंडित दीनानाथ मंगेशकर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आशा ताई ने न केवल अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ संगीत की दुनिया पर राज किया, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी कला के उसी ऊंचे मापदंडों से परिचित कराया।
आशा भोसले का ‘फैमिली ट्री’ (Family Tree) संघर्ष, प्रेम और अटूट साधना की कहानी कहता है। 16 साल की उम्र में अपनी पहली शादी के विद्रोही फैसले से लेकर आरडी बर्मन (पंचम दा) के साथ संगीत के नए आयाम गढ़ने तक, आशा ताई का निजी और पेशेवर जीवन हमेशा चर्चा में रहा। आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी कला और व्यवसाय के क्षेत्र में इस महान विरासत का नाम रोशन कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं उस परिवार के बारे में जिसने हिंदुस्तान के कोने-कोने को अपने सुरों से सजाया है। (Asha Bhosle Family Tree)
नींव: पंडित दीनानाथ मंगेशकर और पांच रत्न
इस सुरीली विरासत की नींव आशा ताई के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर ने रखी थी, जो एक कुशल शास्त्रीय गायक और नाट्य संगीत के दिग्गज थे। उनकी दूसरी पत्नी शुद्धमती से पांच बच्चे हुए, जिनमें से हर एक ने भारतीय संगीत में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
लता मंगेशकर: ‘स्वर कोकिला’ जिन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर परिवार को संभाला।
मीना खडीकर: मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी पार्श्वगायिका।
आशा भोसले: वर्साटैलिटी की क्वीन और करोड़ों दिलों की धड़कन।
उषा मंगेशकर: मराठी और हिंदी फिल्मों की सुपरहिट आवाज।
हृदयनाथ मंगेशकर: मशहूर संगीतकार और परिवार के सबसे छोटे सदस्य। (Asha Bhosle Family Tree)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आशा भोसले का निजी सफर और बच्चे
आशा ताई का निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से हुई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हुए हेमत भोसले (बड़े बेटे) जो संगीत निर्देशक रहे। इनका 2015 में स्कॉटलैंड में निधन हो गया। उनके बेटे चैतन्य भोसले (बैंड ऑफ बॉयज) भी संगीत की दुनिया से जुड़े हैं। वर्षा भोसले (बेटी) हैं जो मशहूर पत्रकार और गायिका थी। इनका निधन 2012 में निधन हुआ। छोटे बेटे आनंद भोसले जो फिलहाल आशा ताई के बिजनेस वेंचर्स और ‘आशाज’ रेस्टोरेंट चेन का प्रबंधन देखते हैं। (Asha Bhosle Family Tree)
आर.डी. बर्मन (पंचम दा) के साथ सुरीला साथ
साल 1980 में आशा भोसले ने मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन से दूसरी शादी की। यह शादी संगीत के दो दिग्गजों का मिलन थी, जिसने बॉलीवुड को पश्चिमी और आधुनिक संगीत का नया रंग दिया। 1994 में पंचम दा के निधन तक दोनों साथ रहे। (Asha Bhosle Family Tree)
विरासत के नए वारिस
आशा ताई की विरासत अब उनकी पोती और पोतों के जरिए आगे बढ़ रही है। आनंद भोसले की बेटी जनाई भोसले एक प्रशिक्षित गायिका और डांसर हैं और वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, हेमंत भोसले के बेटे चैतन्य भोसले पहले ही संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। पंडित दीनानाथ मंगेशकर से शुरू हुआ यह सफर अब जनाई भोसले तक पहुंच गया है। यह परिवार केवल खून के रिश्तों से ही नहीं, बल्कि सुरों, ताल और रियाज की उस साझा विरासत से जुड़ा है जो सदियों तक अमर रहेगी। (Asha Bhosle Family Tree)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



