Anurag Kashyap Review Subedaar Film: अनिल कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनका दमदार और इंटेंस किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और कई बड़े सितारे इसकी तारीफ कर चुके हैं। इसी बीच फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं बल्कि थिएटर में रिलीज होना चाहिए था। उनके मुताबिक बड़े पर्दे पर इसका अनुभव कहीं ज्यादा शानदार होता।
इंस्टाग्राम पर लिखा लंबा रिव्यू
फिल्म देखने के बाद अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा रिव्यू शेयर किया। उन्होंने साफ कहा कि यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी थी। उन्होंने लिखा, ‘प्राइम वीडियो पर आई ‘सूबेदार’ थिएटर में रिलीज होनी चाहिए थी. सिनेमा में इसका एक्सपीरियंस ही अलग होता. ये बड़े स्क्रीन के लिए डिजाइन और शूट की गई थी.’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई कि क्या ऐसी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करना सही है। (Anurag Kashyap Review Subedaar Film)
साउथ की सनसनी मीनाक्षी चौधरी अब हिंदी सिनेमा में मचाएंगी धमाल, ‘भागम भाग 2’ से करेंगी ग्रैंड डेब्यू
कहानी और माहौल की जमकर तारीफ
अनुराग कश्यप ने फिल्म की कहानी और उसके माहौल की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म का प्लॉट काफी रॉ और यथार्थ के करीब लगता है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़कर रखता है। उनके मुताबिक फिल्म देखते वक्त जो टेंशन और वातावरण बनता है, वह दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है। (Anurag Kashyap Review Subedaar Film)
डायरेक्टर सुरेश त्रिवेनी की भी सराहना
अनुराग ने फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेनी की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने बुंदेलखंड और चंबल जैसे इलाकों की दुनिया को बेहद दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा है। उन्होंने लिखा, ‘सुरेश त्रिवेनी ने बुंदेलखंड/चंबल की दमदार दुनिया गढ़ी है, जो पितृसत्ता और विशेषाधिकार से भरी है. जहां महिलाएं भी पुरुषों की तरह ही पितृसत्तात्मक हैं और जो नहीं हैं वो इस पुरुष प्रधान इलाके में एक पुरुष की तरह लड़ती हैं, जिसने कभी फूलन देवी को जन्म दिया था. तब से दुनिया बदली नहीं है, बल्कि ये और भी खराब हो गई है. और इस दुनिया में हमारा ‘सूबेदार’ आ जाता है. उस दुनिया में जिसने पान सिंह तोमर को भी जन्म दिया था, वहीं पर सेना के एक पूर्व जवान बनाम पूरी तरह से असभ्य नागरिक की दुनिया को तैयार किया गया है.’(Anurag Kashyap Review Subedaar Film)

टल गया साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश, अब जून में होगा यश का धमाका, मार्च में ‘धुरंधर’ का राज
एल्विश यादव का भी किया जिक्र
अपनी पोस्ट में अनुराग कश्यप ने फिल्म के विलेन के किरदार की चर्चा करते हुए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘ये पूरी तरह से फिक्शनल है, पर मुझे इस पर यकीन दिलाती है.’ आदित्य रावल के किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि इस विलेन को देखकर उन्हें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव जैसी वाइब महसूस होती है, जिसे देखकर दर्शकों को उससे नफरत होने लगती है। (Anurag Kashyap Review Subedaar Movie)
अनिल कपूर के अभिनय की तारीफ
अनुराग कश्यप ने अनिल कपूर की परफॉर्मेंस की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिल कपूर इस फिल्म में वही ऊर्जा लेकर आए हैं जो उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों में दिखाई थी। उन्होंने लिखा कि ‘मेरी जंग’ और ‘तेजाब’ वाले अनिल कपूर इस फिल्म में एक आग लेकर चलते हैं, जो पूरे किरदार को और भी दमदार बना देती है। (Anurag Kashyap Review Subedaar Film)
बाकी कलाकारों ने भी जीता दिल
फिल्म में फैसल मलिक, मोना सिंह, आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला और राधिका मदान जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। अनुराग कश्यप ने इन सभी कलाकारों के अभिनय की भी खुलकर तारीफ की। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘ये है मेरी वाली कमर्शियल फिल्म.’ (Anurag Kashyap Review Subedaar Film)



