Delhi Government School Annual Exams: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए अहम सूचना सामने आई है। शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education – DoE) ने शैक्षणिक सत्र की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अनुशासित बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय के अधिकारी औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) भी करेंगे यह फैसला (Delhi Government School Annual Exams) बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को अनुशासित परीक्षा माहौल देने और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
Read More: UPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब नकल और फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक
10 फरवरी से होगी परीक्षा की शुरुआत
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले 11वीं कक्षा के कुछ व्यावसायिक विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।
- 10 फरवरी – कक्षा 11, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल और टूरिज्म
- 11 फरवरी – कक्षा 9, कौशल (Skill-based) विषय
- 17 फरवरी – कक्षा 11, मुख्य विषय हिंदी
- 19 फरवरी – कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं, मुख्य विषयों की परीक्षा
इसके बाद 3वीं से 8वीं कक्षा तक के मुख्य विषयों की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी। पूरी परीक्षा प्रक्रिया 18 मार्च को समाप्त होगी।

कक्षा अनुसार परीक्षा का समय (Exam Timing)
शिक्षा निदेशालय ने अलग-अलग कक्षाओं के लिए परीक्षा (Delhi Government School Annual Exams) समय भी तय कर दिया है, ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।
- कक्षा 3 से 5 -दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
- कक्षा 6 से 8 – दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक
- कक्षा 9 और 11 – दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
Read More: भारत में सोना महंगा, वेनेजुएला में चाय जितना सस्ता! जानिए भारत लाने के नियम और लिमिट
Delhi Government School Annual Exams: परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं के दौरान नकल या अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके लिए-
- DoE के अधिकारी स्कूलों में अचानक निरीक्षण करेंगे
- प्रश्नपत्रों की गोपनीयता पर विशेष ध्यान रहेगा
- उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तय दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी
- इससे परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।
छात्रों के लिए जरूरी एग्जाम टिप्स (Exam Tips)
वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए छात्रों के लिए कुछ जरूरी सुझाव-
- टाइम टेबल बनाएं – हर विषय के लिए रोजाना पढ़ाई का समय तय करें और कठिन विषयों को ज्यादा समय दें।
- सिलेबस और पैटर्न समझें – पाठ्यक्रम को ध्यान से देखें और पुराने प्रश्नपत्रों से अभ्यास करें।
- रिवीजन को प्राथमिकता दें – नई चीजें आखिरी समय पर पढ़ने से बचें, बल्कि रिवीजन पर फोकस करें।
- लिखने का अभ्यास करें – लंबे उत्तरों के लिए साफ और व्यवस्थित लिखने की आदत डालें।
- सेहत का ध्यान रखें – पूरी नींद लें, हल्का भोजन करें और परीक्षा के दौरान पानी पीते रहें।
अभिभावकों के लिए भी अहम सलाह
अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। सकारात्मक माहौल बनाएं और पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करें।
ये भी पढ़ें- मानो या न मानो, बदलती जीवनशैली के साथ क्यों बदल रहा है शुभ मुहूर्त का अर्थ?



