Langur Sound Government Job: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपके पास कोई हटकर हुनर है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। सोचिए लंगूर की आवाज निकालने (Langur Sound Government Job) की काबिलियत आपको सरकारी नौकरी दिला सकती है। जी हां, दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बंदरों के बढ़ते आतंक से निपटने के लिए एक अनोखा और चौंकाने वाला टेंडर जारी किया है।
यह वैकेंसी आम नहीं है, क्योंकि इसमें डिग्री या बड़े अनुभव से ज्यादा एक खास स्किल की जरूरत है-लंगूर की हूबहू आवाज निकालने की।
Read More: भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा VIP जैसा अनुभव, वैष्णो देवी के नए कॉम्बो ऑफर की पूरी जानकारी
क्यों निकाली गई यह अनोखी वैकेंसी (Langur Sound Government Job)?
दरअसल, दिल्ली विधानसभा परिसर में बंदरों का आतंक लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है। विधायक, अधिकारी, कर्मचारी और आगंतुक आए दिन बंदरों की वजह से परेशान रहते हैं।
- फाइलें छीनना
- खाने-पीने का सामान ले जाना
- लोगों पर झपटना जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।
Also Read: रेबीज पर दिल्ली सरकार का सख्त एक्शन, अब हर केस की रिपोर्टिंग अनिवार्य
लंगूर के पुतले भी हो गए फेल
अब तक बंदरों को डराने के लिए विधानसभा परिसर में लंगूर की मूर्तियां और पुतले लगाए गए थे। शुरुआत में यह तरीका कुछ हद तक कारगर रहा, लेकिन अब बंदर इनसे डरना ही भूल गए हैं। कई बार तो बंदर लंगूर के पुतलों पर बैठते हुए भी देखे गए, जिससे साफ हो गया कि यह उपाय अब पूरी तरह फेल हो चुका है।
अब अपनाया गया ‘आवाज का हथियार’
इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए PWD ने फैसला किया है कि अब ऐसे लोगों को तैनात किया जाएगा, जो लंगूर की असली और डरावनी आवाज निकाल सकें। मान्यता है कि बंदर अब भी लंगूर की आवाज से डरते हैं, क्योंकि लंगूर उनके प्राकृतिक दुश्मन माने जाते हैं। आवाज सुनते ही बंदर उस इलाके से भाग जाते हैं।

Also Read: फ्लाइट में पावर बैंक पर सख्ती, DGCA का बड़ा फैसला, जानिए क्या बदला और क्यों?
क्या होगी जिम्मेदारी?
इस खास नौकरी में चयनित कर्मचारियों को:
- विधानसभा परिसर में बंदरों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी
- जरूरत पड़ने पर लंगूर की आवाज निकालकर बंदरों को भगाना होगा
- आवश्यकता होने पर प्रशिक्षित लंगूर भी साथ लाने की अनुमति होगी
यह काम पूरी तरह मैदानी और सतर्कता वाला होगा।
ड्यूटी टाइम और सुविधाएं
PWD के अनुसार सोमवार से शनिवार तक ड्यूटी, रोजाना 8 घंटे काम, जोखिम को देखते हुए जीवन बीमा कवर की सुविधा, नियमों के अनुसार आकर्षक मानदेय/सैलरी हालांकि सैलरी का पूरा विवरण टेंडर डॉक्यूमेंट में दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत बड़ी बाधा नहीं है, सबसे जरूरी है लंगूर की असली आवाज निकालने का हुनर, शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी, वन्यजीवों से डर न लगता हो यानी यह वैकेंसी टैलेंट-बेस्ड जॉब है, न कि सिर्फ डिग्री-बेस्ड।
Also Read: दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र 5 से शुरू, LG के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत
क्यों है यह नौकरी खास?
- सरकारी विभाग के साथ काम करने का मौका
- बिल्कुल अलग और अनोखी जिम्मेदारी
- बिना भारी पढ़ाई के रोजगार का अवसर
- जोखिम के साथ बीमा सुरक्षा
यह नौकरी उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जिनके पास पारंपरिक स्किल्स से हटकर कुछ अलग करने की क्षमता है।
दिल्ली सरकार की यह पहल न सिर्फ समस्या का नया समाधान है, बल्कि यह दिखाती है कि रोजगार के रास्ते कितने अनोखे हो सकते हैं। अगर आप सच में लंगूर की आवाज निकालने में माहिर हैं, तो यह नौकरी आपके लिए किसी सपने से कम नहीं।



