By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Delhi IGI Airport T3 Upgrade: दिल्ली एयरपोर्ट को ग्लोबल हब बनाने की तैयारी तेज, T3 में बड़ा बदलाव, इंटरनेशनल यात्रियों की क्षमता 50% बढ़ेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > दिल्ली एनसीआर > Delhi IGI Airport T3 Upgrade: दिल्ली एयरपोर्ट को ग्लोबल हब बनाने की तैयारी तेज, T3 में बड़ा बदलाव, इंटरनेशनल यात्रियों की क्षमता 50% बढ़ेगी
दिल्ली एनसीआर

Delhi IGI Airport T3 Upgrade: दिल्ली एयरपोर्ट को ग्लोबल हब बनाने की तैयारी तेज, T3 में बड़ा बदलाव, इंटरनेशनल यात्रियों की क्षमता 50% बढ़ेगी

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-02-02 7:26 अपराह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-02-02
Share
Delhi IGI Airport T3 Upgrade
Delhi IGI Airport T3 Upgrade: दिल्ली एयरपोर्ट को ग्लोबल हब बनाने की तैयारी तेज, T3 में बड़ा बदलाव, इंटरनेशनल यात्रियों की क्षमता 50% बढ़ेगी
SHARE

Delhi IGI Airport T3 Upgrade: देश के सबसे व्यस्त और बड़े एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर यात्रियों (Delhi IGI Airport T3 Upgrade) की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा ढांचागत बदलाव किया जा रहा है। खासतौर पर टर्मिनल-3 (T3) पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। अब T3 के एक डोमेस्टिक पियर (पियर C) को इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए बदला जा रहा है। इस बदलाव से T3 की अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Contents
2 करोड़ से 3 करोड़ तक पहुंचेगी क्षमताक्या-क्या बदला जा रहा है पियर C में?डोमेस्टिक उड़ानों का पुनर्वितरणT1 और T2 में भी बड़ा बदलावक्यों जरूरी हो गया था यह बदलाव?दिल्ली बनेगा मजबूत ग्लोबल एविएशन हबयात्रियों के लिए क्या बदलेगा?मास्टर प्लान 2026 का हिस्सावर्तमान यात्री आंकड़े

2 करोड़ से 3 करोड़ तक पहुंचेगी क्षमता

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा किए जा रहे इस अपग्रेड के बाद T3 की सालाना इंटरनेशनल पैसेंजर क्षमता मौजूदा 2 करोड़ से बढ़कर करीब 3 करोड़ हो जाएगी। पियर C को डोमेस्टिक से इंटरनेशनल में बदलने का काम तेजी से चल रहा है और संभावना है कि मार्च 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Read More: अभिभावकों की नाराजगी के बीच LG का सख्त कदम, प्राइवेट स्कूल अब मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे

Delhi IGI Airport T3 Upgrade
Delhi IGI Airport T3 Upgrade

क्या-क्या बदला जा रहा है पियर C में?

इस परिवर्तन के तहत T3 के पियर C में कई तकनीकी और संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • इमिग्रेशन काउंटरों की संख्या में बढ़ोतरी
  • सिक्योरिटी सिस्टम का अपग्रेड
  • पैसेंजर फ्लो को अलग-अलग जोन में बांटना
  • एरोब्रिज को बाइफर्केट (दो हिस्सों में विभाजित) करना

DIAL का कहना है कि यात्रियों की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस बदलाव की योजना काफी समय पहले से तैयार की जा रही थी।

डोमेस्टिक उड़ानों का पुनर्वितरण

T3 में इंटरनेशनल स्पेस बढ़ाने के लिए घरेलू उड़ानों को धीरे-धीरे दूसरे टर्मिनलों में शिफ्ट किया जा रहा है।

  • एयर इंडिया ने 26 अक्टूबर 2025 से अपनी 60 घरेलू उड़ानों को T3 से T2 में स्थानांतरित कर दिया
  • एयर इंडिया की करीब 120 घरेलू फ्लाइट्स अब भी T3 से संचालित हो रही हैं
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी घरेलू उड़ानें अब T1 से ऑपरेट हो रही हैं
  • इंडिगो ने अपने ऑपरेशंस को T1, T2 और T3 में बांट दिया है

T1 और T2 में भी बड़ा बदलाव

इससे पहले T2, जो अप्रैल 2025 से अपग्रेडेशन के लिए बंद था, उसे 26 अक्टूबर 2025 को दोबारा खोला गया। वहीं T1 की क्षमता दोगुनी कर 4 करोड़ यात्री सालाना कर दी गई है। इन सभी बदलावों का उद्देश्य T3 पर दबाव कम करना और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

क्यों जरूरी हो गया था यह बदलाव?

कोरोना महामारी के बाद इंटरनेशनल ट्रैवल में जबरदस्त उछाल आया है। पर्यटन, व्यापार और प्रवासी भारतीयों की बढ़ती आवाजाही से विदेशी उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। T3 पर रोजाना इंटरनेशनल यात्रियों की संख्या 67,000 से 68,000 तक पहुंच चुकी थी, जो इसकी मौजूदा क्षमता से ज्यादा है। इससे-

  • इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल ट्रांसफर में दिक्कत
  • कनेक्टिंग फ्लाइट्स में देरी
  • गेट और स्लॉट की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं।

दिल्ली बनेगा मजबूत ग्लोबल एविएशन हब

पियर C के इंटरनेशनल में बदलने के बाद T3 में अब-

  • 3 इंटरनेशनल पियर्स (A, B और C)
  • 1 डोमेस्टिक पियर (D) होंगे।

इससे नए इंटरनेशनल रूट्स (Delhi IGI Airport T3 Upgrade) जोड़ना आसान होगा और दिल्ली की स्थिति एक प्रमुख ग्लोबल एविएशन हब के रूप में मजबूत होगी।

यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

इस अपग्रेड का सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा-

  • इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए कम वेटिंग टाइम
  • ज्यादा बोर्डिंग गेट्स उपलब्ध
  • बेहतर ट्रांसफर एक्सपीरियंस
  • एयरलाइंस को ज्यादा स्लॉट्स

मास्टर प्लान 2026 का हिस्सा

यह बदलाव IGI एयरपोर्ट के मास्टर प्लान 2026 का हिस्सा है। इसके तहत T3 में एक नया पियर E बनाने की भी योजना है, जिसे 2028 तक पूरा किया (Delhi IGI Airport T3 Upgrade) जाना है।

वर्तमान यात्री आंकड़े

वित्त वर्ष 2024-25 में IGI एयरपोर्ट से कुल 7.92 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जिनमें 2.16 करोड़ इंटरनेशनल और शेष घरेलू यात्री थे। यह अब तक (Delhi IGI Airport T3 Upgrade) का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Also read: बायोगैस CNG से EV बैटरी तक, ऑटो सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है यह बजट

You Might Also Like

Delhi Assembly Budget Session: सत्र की तैयारियों की समीक्षा, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिए दिशा-निर्देश

Political Revolution 1977: अगर 21 मार्च को नतीजे न आते, तो क्या होता भारत का भविष्य? एक रोंगटे खड़े करने वाली रिपोर्ट।

Saurabh Bhardwaj: ‘सरकारी सिस्टम ने ले ली 9 जानें…, पालम हादसे पर सौरभ भारद्वाज सनसनीखेज आरोप, बोले- ‘गद्दे बिछाने देते तो बच जाती जान’

Delhi Electric Buses: दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार, 300 नई ईवी बसें लॉन्च, प्रदूषण कम करने की बड़ी पहल

Bawana Gangwar Shooting: दिल्ली के बवाना में गैंगवार, किराना दुकान में 12 राउंड फायरिंग, युवक की मौत, बच्चा समेत 3 घायल

TAGGED:Air Travel IndiaAirport InfrastructureAirport PierAviation news IndiaDelhi IGI AirportDIAL AirportGlobal Aviation HubInternational Flights IndiaPassenger TrafficTerminal 3 Upgrade
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
jaddu 1 2026 03 40cd42686282c0caee842b10818df2b9
राष्ट्रीय

Eid 2026: सैय्यद अयूब ने सीएम योगी को दी खुली चुनौती, ईद पर पूरे देश में सड़क पर नमाज का ऐलान

Kannu Kannu 2026-03-17
ईरान को एक और बड़ा जख्म, अली लारीजानी के बाद इंटेलिजेंस चीफ इस्माइल खतीब भी ढेर, इजरायल का बड़ा दावा!
Gold Price Outlook: मजबूत डॉलर से सोना-चांदी में गिरावट, क्या निवेश के लिए बन रहा है सही मौका?
Uttarakhand Government 4 Years: हल्द्वानी में भव्य तैयारी, चार साल पूरे होने पर सरकार का शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ सिंह करेंगे संबोधन
West Bengal Political News: बंगाल में BJP में बगावत! उम्मीदवार के ऐलान पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?