Budget 2026: देश के शेयर बाजारों से जुड़े निवेशकों के लिए यूनियन Budget 2026 को लेकर एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साफ कर दिया है कि 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार खुले रहेंगे। खास बात यह है कि इस बार 1 फरवरी रविवार के दिन पड़ रही है, इसके बावजूद बाजार में सामान्य कारोबारी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस फैसले के बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वीकेंड होने के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी।
NSE का सर्कुलर, विशेष ट्रेडिंग सेशन की पुष्टि
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने इस संबंध में आधिकारिक सर्कुलर जारी करते हुए जानकारी दी है कि यूनियन Budget 2026 के कारण 1 फरवरी को विशेष लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। BSE और NSE दोनों ही एक्सचेंज अपने तय समय के अनुसार काम करेंगे। यानी सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य ट्रेडिंग होगी। इसके साथ ही प्री-ओपन और क्लोजिंग सेशन भी अन्य कारोबारी दिनों की तरह ही संचालित किए जाएंगे।
Read : 10 मिनट डिलीवरी पर सरकार का बड़ा फैसला, गिग वर्कर्स की सुरक्षा सबसे पहले
Budget 2026 के दिन बाजार खुला रहना क्यों है खास?
यूनियन बजट का शेयर बाजार पर सीधा और त्वरित असर देखने को मिलता है। बजट में टैक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, एफएमसीजी, ऑटो, रियल एस्टेट और कैपिटल मार्केट से जुड़े ऐलान निवेशकों की रणनीति तय करते हैं। बाजार खुले रहने से निवेशकों को बजट घोषणाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका मिलता है। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि अफवाहों और अनिश्चितता पर भी लगाम लगती है।
सुबह 11 बजे पेश होगा यूनियन Budget 2026
सरकार पहले ही संसद के बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर चुकी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 12 जनवरी को यह स्पष्ट किया था कि 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे यूनियन Budget 2026 लोकसभा में पेश किया जाएगा। बीते कुछ वर्षों से परंपरा के तहत बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जा रहा है, ताकि नई वित्तीय नीतियों को समय पर लागू किया जा सके।
READ MORE: भारत कोकिंग कोल का IPO 9 जनवरी से, कोल इंडिया बेचेगी 10% हिस्सेदारी
लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इतिहास रचने जा रही हैं। वह लगातार नौवीं बार यूनियन Budget 2026 पेश करेंगी। Budget 2026 से ठीक पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे भी पेश किया जाएगा, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर, महंगाई, रोजगार और वैश्विक चुनौतियों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी. अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इकोनॉमिक सर्वे की प्रमुख जानकारियां साझा करेंगे।
पहले भी वीकेंड पर खुले रह चुके हैं बाजार
यह पहली बार नहीं है जब बजट के दिन वीकेंड होने के बावजूद शेयर बाजार खुले रहेंगे। इससे पहले 1 फरवरी 2020 को जब Budget 2026 शनिवार को पेश हुआ था, तब भी बाजार में ट्रेडिंग कराई गई थी। इसी तरह 28 फरवरी 2015 को शनिवार के दिन बजट पेश होने पर भी BSE और NSE खुले थे। आमतौर पर शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन Budget 2026 जैसे बड़े आर्थिक आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
निवेशकों और कारोबारियों को क्या होगा फायदा
Budget 2026 के दिन बाजार खुले रहने से निवेशकों को सरकार की नीतियों पर तुरंत फैसला लेने का अवसर मिलता है। बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव को संभालना आसान होता है और निवेशकों का भरोसा भी मजबूत रहता है। खासकर संस्थागत निवेशकों, म्यूचुअल फंड्स और ट्रेडर्स के लिए यह दिन बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि बजट के बाद सेक्टर-विशेष में तेज हलचल देखने को मिलती है।
बाजार की नजरें रहेंगी बजट घोषणाओं पर
1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार और संसद- दोनों की नजरें बजट भाषण पर टिकी रहेंगी। टैक्स स्लैब, महंगाई नियंत्रण, विकास योजनाएं और पूंजीगत खर्च जैसे मुद्दे बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में रविवार को भी बाजार का खुला रहना निवेशकों के लिए न केवल सुविधा बल्कि एक जरूरी कदम माना जा रहा है।



