Yash Toxic Postponed: वैश्विक राजनीति और मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव का सीधा असर अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर दिखने लगा है। साल 2026 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक अब टल गया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ (Toxic) के मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर होने वाले संभावित नुकसान से बचने के लिए अब यह फिल्म 19 मार्च के बजाय 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
हैरान करने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ ‘टॉक्सिक’ जैसी मेगा-बजट फिल्म ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, वहीं उसी दिन रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) अभी भी अपनी तय तारीख 19 मार्च पर ही टिकी हुई है। फिल्म जगत में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि आखिर ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स वैश्विक तनाव के बावजूद अपनी फिल्म को रिलीज करने का जोखिम क्यों उठा रहे हैं? हालांकि, इस फैसले के पीछे फिल्म की कहानी और इसके पिछले भाग का एक गहरा कनेक्शन छिपा हुआ है, जो फिल्म के बिजनेस मॉडल को स्पष्ट करता है। (Yash Toxic Postponed)
क्यों नहीं बदली ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट?
‘धुरंधर 2’ के अपनी पुरानी तारीख पर टिके रहने के पीछे सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट के बाजार से इसकी दूरी है। दरअसल, फिल्म के पहले भाग ‘धुरंधर’ को यूएई, कतर, सऊदी अरब और कुवैत जैसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। फिल्म में पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश के रूप में चित्रित किया गया था, जिसके चलते इन देशों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। चूंकि सीक्वल भी उसी कथानक को आगे बढ़ाता है, इसलिए मेकर्स को पहले से पता है कि मिडिल ईस्ट में फिल्म का बिजनेस शून्य रहने वाला है। ऐसे में वहां के युद्ध या तनाव का फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। (Yash Toxic Postponed)

यश की ‘टॉक्सिक’ पर मंडराया संकट का साया
सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कैनवास बहुत बड़ा है और फिल्म मेकर्स इंटरनेशनल मार्केट, खासकर खाड़ी देशों से भारी कलेक्शन की उम्मीद कर रहे थे। मिडिल ईस्ट में मौजूदा अस्थिरता के कारण वहां सिनेमाघरों की स्थिति और दर्शकों की रुचि प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि मेकर्स ने रिस्क न लेते हुए फिल्म को जून तक के लिए टाल दिया है। अब यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी, जिससे फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सुरक्षित और बेहतर ओपनिंग मिल सकेगी। (Yash Toxic Postponed)
Kangana Ranaut: कंगना ने गुपचुप रचा ली सगाई? उंगली में दिखी डायमंड रिंग
‘धुरंधर 2’ को मिलेगा सोलो रिलीज का महा-फायदा
‘टॉक्सिक’ के मैदान से हटते ही 19 मार्च को अब ‘धुरंधर 2’ के लिए रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। अब इस फिल्म को भारत भर के सिनेमाघरों में सोलो रिलीज (Solo Release) का लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स, बेहतर शो टाइमिंग्स और बिना किसी बड़े क्लैश के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलने की उम्मीद है। फिल्म के मेकर्स के लिए यह एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हो सकता है क्योंकि जो दर्शक 19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ देखने वाले थे, उनका रुख अब ‘धुरंधर 2’ की तरफ मुड़ सकता है। (Yash Toxic Postponed)
परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक
क्या बदलेगा साल 2026 का गणित?
साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ का क्लैश टलने से डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी राहत की सांस ली है। जहां ‘धुरंधर 2’ घरेलू बाजार और देशभक्ति के जज्बे पर दांव लगा रही है, वहीं ‘टॉक्सिक’ अब गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacations) का फायदा उठाने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ इस सोलो रिलीज का फायदा उठाकर पहले भाग की सफलता को दोहरा पाएगी या नहीं। (Yash Toxic Postponed)



