Vidyut Jammwal: बॉलीवुड के एक्शन हीरो Vidyut Jammwal एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा वीडियो है, जिसने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में विद्युत बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अपने स्टंट्स, फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले विद्युत जामवाल ने हमेशा ही पारंपरिक सोच से हटकर चीजें की हैं। लेकिन इस बार उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है। कोई उन्हें प्रकृति से जुड़ा योद्धा बता रहा है, तो कोई मजाक उड़ाते हुए ‘टार्जन’ तक कह रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रेनिंग सेशन का वीडियो
विद्युत जामवाल ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह बेहद सहजता से एक पेड़ पर चढ़ते दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने एक भी कपड़ा नहीं पहना हुआ है, हालांकि वीडियो में उनकी पीठ को एक ईविल आई इमोजी से कवर किया गया है।
Toxic Controversy: यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर बवाल, इंटीमेट सीन को लेकर दर्ज हुई शिकायत
कलारीपयट्टू और ‘सहज’ की प्रैक्टिस का जिक्र
वीडियो के साथ Vidyut Jammwal ने लंबा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘एक कलारीपयट्टू प्रैक्टिशनर के तौर पर मैं साल में एक बार ‘सहज’ की प्रैक्टिस करता हूं।’ इसके आगे उन्होंने ‘सहज’ का मतलब समझाते हुए कहा कि यह अपनी वास्तविक अवस्था में लौटकर प्रकृति से गहरा जुड़ाव बनाने की प्रक्रिया है।
Vidyut Jammwal: ‘सहज’ के वैज्ञानिक फायदे भी बताए
विद्युत ने अपने कैप्शन में यह भी बताया कि साइंटिफिकली, सहज शरीर के न्यूरो रिसेप्टर्स, प्रोप्रियो रिसेप्टर्स और सेंसरी फीडबैक को बढ़ाता है, जिससे मेंटल फोकस बेहतर होता है।’ उनका कहना है कि यह अभ्यास मानसिक संतुलन और एकाग्रता को मजबूत करता है।
Vidyut Jammwal को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने विद्युत की फिटनेस, साहस और नेचर से जुड़ने के नजरिए की जमकर तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘टार्जन हो क्या?’ तो किसी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

फिटनेस और डिसिप्लिन के लिए जाने जाते हैं विद्युत
विद्युत जामवाल इंडस्ट्री के सबसे फिट और अनुशासित अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू में प्रशिक्षित हैं और अक्सर अपनी कठिन ट्रेनिंग के वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनका यह नया वीडियो भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, हालांकि अंदाज इस बार कुछ ज्यादा ही चौंकाने वाला रहा।



