The 50 Reality Show: टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक नया और मेगा रिएलिटी शो ‘द 50’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत है इसका फॉर्मेट, जिसमें 5 या 10 नहीं बल्कि पूरे 50 कंटेस्टेंट्स एक ही मंच पर नजर आएंगे। खास बात ये है कि इन 50 में से 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स हैं, जो शो में ग्लैमर, टैलेंट, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगाने वाली हैं।
बिग बॉस विनर्स से लेकर भोजपुरी, टीवी, साउथ और सोशल मीडिया की सुपरस्टार तक—‘द 50’ की फीमेल लाइनअप बेहद मजबूत मानी जा रही है। किसी के पास जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, तो कोई अपने एक्सपीरियंस और पर्सनैलिटी से गेम पलटने का दम रखती है। आइए जानते हैं इन 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में, जिन पर शो में सबसे ज्यादा निगाहें टिकी रहेंगी।
The 50 Reality Show: बिग बॉस विनर्स और पॉपुलर टीवी चेहरे
दिव्या अग्रवाल- बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल पहले ही कई रिएलिटी शोज जीत चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दिव्या मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
उर्वशी ढोलकिया
‘कोमोलिका’ के नाम से मशहूर उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस 6 की विनर रह चुकी हैं। उनका एक्सपीरियंस शो में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। फॉलोअर्स: 1.3 मिलियन
निक्की तंबोली
बिग बॉस 14, बिग बॉस मराठी 5 और मास्टरशेफ का हिस्सा रहीं निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बेहद पॉपुलर हैं।
Palash Muchhal: स्मृति मंधाना के दोस्त से भिड़े पलाश मुच्छल, भेजा 10 करोड़ का लीगल नोटिस
The 50 Reality Show: भोजपुरी और रीजनल इंडस्ट्री की सुपरस्टार्स
मोनालिसा (अंतरा बिस्वास)
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन फॉलोअर्स।
नीलम गिरी
बिग बॉस 19 में दिख चुकी नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर 6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
डिंपल सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर डिंपल सिंह के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Thalapathi Vijay: थलापति विजय की फिल्म रिलीज पर तलवार लटकी, मद्रास HC ने रद्द किया सिंगल जज का आदेश
The 50 Reality Show: TV और फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेसेस
शाइनी दोशी
‘सरस्वतीचंद्र’, ‘जमाई राजा’ और ‘पांड्या स्टोर’ से पहचान बना चुकीं शाइनी दोशी के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
रिद्धि डोगरा
‘जवान’ में शाहरुख खान की मां का किरदार निभा चुकीं रिद्धि डोगरा सोशल मीडिया पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ काफी लोकप्रिय हैं।
युविका चौधरी
‘ओम शांति ओम’ फेम युविका चौधरी लंबे वक्त बाद रिएलिटी शो में वापसी कर रही हैं। फॉलोअर्स: 3.4 मिलियन
सोशल मीडिया क्वीन और हाईएस्ट फैन फॉलोइंग
मनीषा रानी
बिग बॉस ओटीटी 2 और झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 13.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें शो की सबसे बड़ी स्टार बनाता है।
सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी के 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
The 50 Reality Show: अन्य चर्चित चेहरे
इस शो में चाहत पांडे, अर्चना गौतम, खानजादी, रिद्धिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, नेहल चुडासमा, सुमैरा शेख, जाह्नवी किलेकर, नतालिया जानोसजेक, आरुषि चावला, भव्या सिंह और तेजस्वी मदिवाड़ा जैसी कंटेस्टेंट्स भी शामिल हैं, जो अपने-अपने अंदाज से गेम को दिलचस्प बनाएंगी।
सबसे ज्यादा किसकी है फैन फॉलोइंग?
अगर सिर्फ आंकड़ों की बात करें, तो मनीषा रानी इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके बाद सपना चौधरी, नीलम गिरी और निक्की तंबोली का नाम आता है। लेकिन रिएलिटी शो में सिर्फ फॉलोअर्स नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजी, पर्सनैलिटी और धैर्य भी मायने रखता है।



