Spirit Sandeep Reddy Vanga: बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Spirit’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर आधिकारिक घोषणा की है कि यह फिल्म 5 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नई साल के मौके पर वांगा ने फैंस को एक खास तोहफा दिया और फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।
Spirit का पहला लुक पोस्टर
Spirit Sandeep Reddy Vanga- जैसे ही नया साल आया, संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रखा। पोस्टर में प्रभास शर्टलेस नजर आ रहे हैं, उनकी पीठ कैमरे की ओर है। उनके शरीर पर चोटें और जख्म साफ दिखाई दे रहे हैं, साथ ही कंधे, पीठ और हाथों पर पट्टियाँ बांधी हुई हैं। प्रभास के लंबे बाल, घना दाढ़ी-मूंछ वाला लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया, जिससे लोग उन्हें वांगा की पिछली हिट फिल्म ‘Animal’ में रणबीर कपूर से जोड़कर देखने लगे। त्रिप्ती डिमरी भी पोस्टर में दिखाई दे रही हैं, जो प्रभास के सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं, जबकि प्रभास एक हाथ में शराब का गिलास पकड़े हैं। प्रभास ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,’#स्पिरिट का पहला पोस्टर पेश है।’
संदीप रेड्डी वांगा ने Spirit के बारे में कही ये बात
Spirit के बारे में ‘Spirit’ को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मंदारिन, जापानी और कोरियाई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। पिछले साल प्रभास के 46वें जन्मदिन पर फिल्म का ऑडियो टीजर पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया था।

Spirit Sandeep Reddy Vanga- विवाद और कास्टिंग
पिछले साल फिल्म की चर्चा में यह भी रहा कि दीपिका पादुकोण ने काम के घंटे और शेड्यूल की मांगों को लेकर फिल्म छोड़ दी थी। संदीप रेड्डी वांगा ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की पीआर रणनीति पर प्रतिक्रिया दी। इसके बाद त्रिप्ती डिमरी को लिया गया, जिन्होंने पहले भी वांगा की फिल्म ‘Animal’ (2023) में काम किया है।



