Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड की ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चर्चा है कि श्रद्धा कपूर मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर तो यहां तक दावे किए जा रहे थे कि यह कपल इसी साल उदयपुर में सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि, अब इन तमाम अफवाहों पर श्रद्धा कपूर की मौसी और दिग्गज अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे ने अपना पक्ष रखा है, जिससे फैंस के बीच मची हलचल और तेज हो गई है।
शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्विनी कोल्हापुरे ने स्पष्ट किया कि फिलहाल परिवार के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में उन्होंने कहा, “सच में, मुझे इस बारे में नहीं पता है। इस बात का मुझे कोई आइडिया नहीं है।” तेजस्विनी का यह बयान उन दावों के विपरीत है जिनमें कहा जा रहा था कि कपूर परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी पहले इन खबरों को मजाक में उड़ाते हुए कहा था कि यह उनके लिए भी एक नई खबर ही है।
राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर के बीच क्या है रिश्ता?
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के डेटिंग की खबरें साल 2024 में तब शुरू हुईं जब दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। राहुल मोदी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर रहे हैं और इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ने की चर्चा है। हालांकि श्रद्धा ने कभी अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन राहुल के साथ उनकी वायरल तस्वीरों और डिनर डेट्स ने हमेशा कुछ और ही इशारा किया है। पिछले साल एक फोटो खूब वायरल हुई थी जिसमें श्रद्धा, राहुल को अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आ रही थीं। (Shraddha Kapoor Wedding)

Salim Khan Health: सलीम खान ने जीती जिंदगी की जंग, ब्रेन हैमरेज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे घर
उदयपुर में शादी की चर्चा और परिवार का रुख
साल 2026 की शुरुआत से ही यह अफवाह जोरों पर थी कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी राजस्थान के उदयपुर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे हैं। लेकिन परिवार के सदस्यों का बार-बार इन खबरों से इनकार करना यह संकेत देता है कि या तो यह खबर पूरी तरह आधारहीन है या फिर परिवार इसे फिलहाल बेहद निजी रखना चाहता है। सिद्धांत कपूर ने पहले ही सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘ये तो मेरे लिए भी एक न्यूज ही है।’ (Shraddha Kapoor Wedding)
मराठी लोक कलाकार के रूप में नजर आएंगी श्रद्धा
शादी की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर अपने वर्कफ्रंट पर भी काफी सक्रिय हैं। ‘स्त्री 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। श्रद्धा जल्द ही फिल्म ‘एथा’ में नजर आएंगी, जिसमें वह मशहूर मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक मानी जा रही है। (Shraddha Kapoor Wedding)
गोल्डी बराड़ ने गिप्पी ग्रेवाल को दी जान से मारने की धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप!
‘स्त्री 3’ और हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का भविष्य
श्रद्धा कपूर के पास पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह अमर कौशिक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का अहम हिस्सा बनी रहेंगी। आने वाले समय में फैंस उन्हें ‘स्त्री 3’ और ‘भेड़िया 2’ में भी देखेंगे। इन फिल्मों के साथ श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों की सूची में अपनी जगह और मजबूत करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल के लिए, उनकी शादी एक सस्पेंस बनी हुई है। (Shraddha Kapoor Wedding)



