Rashmika-Vijay Wedding Photo Record: उदयपुर की रॉयल सेटिंग में साउथ के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भव्य शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई और इंस्टाग्राम पर 18 घंटे में 18 मिलियन लाइक्स हासिल कर लिया। इतना ही नहीं यह शादी डिजिटल दुनिया में भी इतिहास रच गई।
लंबे समय से दोनों के फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही पहली तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों ने न केवल फैंस का प्यार बटोरा बल्कि कई सेलेब्स के वेडिंग रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया। यह पोस्ट अब इंस्टाग्राम की सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट बन चुकी है।
18 घंटे में 18 मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड
रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अब तक करोड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। इस रिकॉर्ड से पहले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के पोस्ट ने लगभग 15.8 मिलियन लाइक्स हासिल किए थे। इसके साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटो को भी पीछे छोड़ दिया गया। इस नए रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया पर ‘विरोश’ की शादी को चर्चा का विषय बना दिया। (Rashmika-Vijay Wedding Photo Record)
PM मोदी से मिले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, रिसेप्शन का दिया न्योता, तस्वीरें वायरल
फैन्स का प्यार और सोशल मीडिया रिएक्शन
जब रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, तो फैंस का रिएक्शन बेहद तेज़ी से आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पल को ‘शिव-पार्वती जैसे प्रेम’ की झलक बताया। उनकी लुक्स, पोज और पारंपरिक पोशाक ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और प्यार की सादगी का अनुभव कराया। (Rashmika-Vijay Wedding Photo Record)

वायरल हुए प्यारे पल
शादी की तस्वीरों में एक खास फोटो में विजय को रश्मिका का हाथ थामे देखा गया, जिसमें दोनों का अंदाज बेहद प्यारा और आकर्षक नजर आया। फैन्स ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर तारीफों की बौछार की और इसे इंस्टा के सबसे यादगार वेडिंग पोस्ट में से एक बताया। (Rashmika-Vijay Wedding Photo Record)
Kerala High Court Order: ‘द केरल स्टोरी 2’ कानूनी पचड़े में, केरल हाई कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
डिजिटल दुनिया में नया मुकाम
रश्मिका और विजय की शादी ने न केवल पर्सनल मोमेंट को यादगार बनाया बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नया इतिहास रच दिया। 18 घंटे में 18 मिलियन लाइक्स ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया और प्यार किसी रिकॉर्ड से कम नहीं। (Rashmika-Vijay Wedding Photo Record)



