Rashmika-Vijay Wedding Jewellery: उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने भव्यता की नई मिसाल कायम की। सिर्फ उनकी सुंदर तस्वीरें ही नहीं, बल्कि शाही ज्वैलरी ने भी सबका ध्यान खींचा। हैदराबाद के एक प्रीमियम ज्वैलरी ब्रांड ने खुलासा किया कि इन खास गहनों को तैयार करने में पूरे 10 महीने लगे और हर डिजाइन में पारंपरिक कला और आधुनिक कारीगरी का अद्भुत संगम देखने को मिला।
हर गहना सिर्फ शोभा बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि पारंपरिक और हेरीटेज कारीगरी को भी दर्शाता है। दीप नक्षी और रवा कारीगरी, एंटिक मैट फिनिश और कस्टम डिजाइन के साथ ये ज्वैलरी पीढ़ियों तक चली आ रही शाही परंपराओं का एहसास कराती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
जैसे ही रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, ये तेजी से वायरल हो गई। कपल के आउटफिट और गहनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रश्मिका और विजय दोनों ही भारी सोने की ज्वैलरी में दिखे, जिसने शादी को शाही और भव्य बना दिया। (Rashmika-Vijay Wedding Jewellery)
ज्वैलरी ब्रांड ने किए कई खुलासे
एक इंटरव्यू में बातचीत में ज्वैलरी ब्रांड ने बताया कि रश्मिका और विजय के गहनों को तैयार करने में 10 महीने का समय लगा। हर पीस को बारीकी से स्केच, कस्टमाइज और फिर फाइन कारीगरी के बाद तैयार किया गया। ब्रांड ने कहा, ‘शादी की खासियत ये थी कि केवल रश्मिका ने ही नहीं बल्कि विजय ने भी ज्वैलरी पहनी थी। उनके गहने राजसी शासक की उपस्थिति को दर्शाते हैं।’ (Rashmika-Vijay Wedding Jewellery)
The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ को कोर्ट से बड़ी राहत, थिएटर्स में रिलीज की दी मंजूरी
शाही और पारंपरिक डिज़ाइन की खासियत
रश्मिका के गहनों में दीप नक्षी (Nakshi) और रवा (Rava) कारीगरी के साथ एंटिक मैट फिनिश था। इन गहनों ने न केवल शोभा बढ़ाई बल्कि साउथ इंडियन परंपरा और हेरीटेज का एहसास भी दिलाया। शादी के लिए रश्मिका के गहनों में कुल 11 खास पीस शामिल थे और दोनों की ज्वैलरी किलो के नाप में थी। विजय देवरकोंडा के गहनों को भी उसी राजसी थीम पर तैयार किया गया था, जिससे उनका लुक शक्तिशाली और शाही दिखाई दिया। (Rashmika-Vijay Wedding Jewellery)
शादी का भव्य ट्रेंड
26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई इस शादी ने फैशन और ज्वैलरी के लिहाज से एक नया ट्रेंड सेट किया। कपल की ज्वैलरी और आउटफिट ने फैंस और क्रिएटिव इंडस्ट्री दोनों में चर्चा का विषय बना दिया। (Rashmika-Vijay Wedding Jewellery)



