By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कहा ‘गंदगी’, बताया क्यों छोड़ा था अपना देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > बॉलीवुड > Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कहा ‘गंदगी’, बताया क्यों छोड़ा था अपना देश
बॉलीवुडमनोरंजन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कहा ‘गंदगी’, बताया क्यों छोड़ा था अपना देश

Rupam
Last updated: 2026-03-12 3:27 अपराह्न
Rupam Published 2026-03-12
Share
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कहा 'गंदगी', बताया क्यों छोड़ा था अपना देश
SHARE

Priyanka Chopra Bollywood Exit: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ की तैयारियों में जुटी हैं, जो अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन इस बीच, प्रियंका ने एक हालिया इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है जिसने बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मचा दी है। लगभग एक दशक पहले हॉलीवुड का रुख करने वाली प्रियंका ने पहली बार विस्तार से उन परिस्थितियों पर बात की, जिन्होंने उन्हें अपने करियर के चरम (Peak) पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मजबूर किया था। प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि उस दौर में वह बॉलीवुड की राजनीति और नकारात्मकता से तंग आ चुकी थीं।

Contents
‘गंदगी की बदबू की आदत नहीं डालना चाहती थी’ऐश्वर्या राय और मिंडी कलिंग से मिली प्रेरणाबॉलीवुड में महसूस होने लगी थी ‘घुटन’फिल्म ‘वाराणसी’ और भविष्य का सफर

अमांडा हिर्श के मशहूर पॉडकास्ट ‘नॉट स्किनी बट नॉट फैट’ में बात करते हुए प्रियंका ने अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने बताया कि साल 2015 में जब उन्होंने ‘क्वांटिको’ के जरिए अमेरिका में कदम रखा, तो वह महज एक नया अवसर नहीं था, बल्कि बॉलीवुड की उस ‘गंदगी’ से बाहर निकलने का रास्ता था जिसने उन्हें एक सीमित दायरे में बांध दिया था। प्रियंका ने खुलासा किया कि उस समय उनके इंडस्ट्री में कुछ लोगों के साथ रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि उनके पास वहां से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

‘गंदगी की बदबू की आदत नहीं डालना चाहती थी’

पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने अपनी तुलना एक ऐसी इंसान से की जो शांति और सम्मान की तलाश में रहती है। उन्होंने बॉलीवुड के तनावपूर्ण माहौल पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैं ऐसी इंसान हूं जिसे गंदगी में रहना पसंद नहीं है क्योंकि फिर आपको उसकी बदबू की आदत हो जाती है। मैं बदलाव में बहुत यकीन रखती हूं। जब जिंदगी मुश्किल हो जाती है, तो हम इंसान के तौर पर बहुत मजबूत होते हैं, हममें खुद को संभालने, खुद को साफ करने, इमोशनल होने और दर्द महसूस करने के लिए एक मिनट लेने और फिर बदलाव करने की काबिलियत होती है।’ (Priyanka Chopra Bollywood Exit)

धुरंधर 2 से पहले दोबारा रिलीज हुई पार्ट 1, क्या फिर टूटेगा 1300 करोड़ का रिकॉर्ड?

ऐश्वर्या राय और मिंडी कलिंग से मिली प्रेरणा

जब प्रियंका से पूछा गया कि उन्होंने अमेरिकन इंडस्ट्री को ही क्यों चुना, तो उन्होंने ऐश्वर्या राय और मिंडी कलिंग का जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि उस समय हॉलीवुड में भारतीय कलाकारों का प्रतिनिधित्व बहुत कम था। उन्होंने कहा, ‘मिंडी कलिंग और ऐश्वर्या राय के अलावा, हॉलीवुड में बहुत कम भारतीय कलाकार थे। मुझे लगा कि हमें वो रिप्रेजेंटेशन क्यों नहीं मिलता। मुझे लगा कि वहां क्या पॉसिबिलिटीज हैं, यह देखना जरूरी है।’ (Priyanka Chopra Bollywood Exit)

Priyanka Chopra Bollywood Exit
Priyanka Chopra Bollywood Exit

बॉलीवुड में महसूस होने लगी थी ‘घुटन’

प्रियंका ने स्वीकार किया कि भारत में काम करते हुए उन्हें एक समय के बाद ‘लिमिटेड’ यानी सीमित महसूस होने लगा था। वह कुछ बड़ा करना चाहती थीं, लेकिन इंडस्ट्री की अंदरूनी खींचतान उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में रास्ता बनाना आसान नहीं था और उनके पास कोई तैयार ‘रोडमैप’ नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत और काबिलियत ने उन्हें वहां टिकने का हौसला दिया। (Priyanka Chopra Bollywood Exit)

Yami Gautam Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म में यामी गौतम का ‘पावरफुल’ कैमियो, इस सीन से पलट जाएगी पूरी कहानी

फिल्म ‘वाराणसी’ और भविष्य का सफर

प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जो उनकी जड़ों की ओर वापसी का संकेत है। हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद भी प्रियंका का मानना है कि एक मेहनती कलाकार के लिए दुनिया में कहीं भी जगह बनाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह किसी भी फिल्ममेकर या को-एक्टर के सामने डटकर खड़ी रह सकती हैं क्योंकि उन्हें अपने काम की अच्छी समझ है। (Priyanka Chopra Bollywood Exit)

You Might Also Like

Mahakumbh Viral Girl Wedding: ‘लव जिहाद नहीं, ये प्यार है’, महाकुंभ फेम मोनालिसा ने शादी के बाद बताई सच्चाई

धुरंधर 2 से पहले दोबारा रिलीज हुई पार्ट 1, क्या फिर टूटेगा 1300 करोड़ का रिकॉर्ड?

Monalisa marriage: कुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी, पुलिस सुरक्षा में मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Yami Gautam Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म में यामी गौतम का ‘पावरफुल’ कैमियो, इस सीन से पलट जाएगी पूरी कहानी

Ravindra Jadeja: ‘रहमान डकैत’ बनकर लौटे रवींद्र जडेजा, अक्षय खन्ना के स्टाइल में मारी धांसू एंट्री

TAGGED:Aishwarya Rai InspirationHollywood Journey Priyanka ChopraPriyanka Chopra Bollywood ExitPriyanka Chopra InterviewPriyanka Chopra Varanasi MovieWhy Priyanka Left India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Iran Israel War
अंतर्राष्ट्रीय

Iran Israel War: 12 मार्च को थमेगी ईरान-इजराइल जंग? ट्रंप के बयान के बाद सीजफायर को लेकर बढ़ीं अटकलें

Manisha Manisha 2026-03-07
PM Modi on Middle East Tension: ऊर्जा संकट दुनिया के लिए बड़ी चुनौती… मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी की चेतावनी
Politics News: बिहार की राजनीति में नई एंट्री, जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत
Oil Supply Chain: तेल के लिए तरसा देगा ईरान! होर्मुज के बाद ‘बाब अल-मंदेब’ भी करेगा बंद?
हॉर्मुज की ‘नब्ज’ पर ईरान का हाथ! क्या फारस की खाड़ी बनेगी तीसरे विश्व युद्ध का केंद्र?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?