O Romeo Box Office: विशाल भारद्वाज की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की। शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ते हुए ‘ओ रोमियो’ ने साबित कर दिया कि फैंस अब भी इस जोड़ी के दीवाने हैं।
फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोरी थी। हालांकि एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन फिल्म की मौजूदा परफॉर्मेंस देखकर साफ है कि यह हिट की ओर बढ़ रही है।
शाहिद-कम विशाल भारद्वाज की जोड़ी का कमाल
‘ओ रोमियो’ खास इसलिए भी है क्योंकि शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर आए हैं। इससे पहले दोनों ने ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था। इस जोड़ी की वापसी दर्शकों के लिए उत्साहजनक साबित हुई है। (O Romeo Box Office)
O Romeo:‘ओ रोमियो’ के लिए शाहिद कपूर ने लिए 45 करोड़, बाकी सितारों की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
देवा से बेहतर प्रदर्शन
शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन अब तक 6.95 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 125-150 करोड़ रुपये के बीच है। इस हिसाब से 8-10 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। (O Romeo Box Office)

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं शामिल
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे सितारे भी नजर आए। फिल्म का रोमांटिक-थ्रिलर जॉनर और वैलेंटाइन वीक का समय इसे दर्शकों के लिए और आकर्षक बनाता है। (O Romeo Box Office)
Anand Sagar: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन अब तक 6.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा आगे बढ़ने की संभावना है। फिल्म को नाइट शोज का फायदा भी मिलने वाला है, जिससे यह 8-10 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन तक पहुंच सकती है। (O Romeo Box Office)



