‘मुझे तिरछी नजर से देख रहे थे…’
माधुरी दीक्षित ने शो में अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए 1986 की फिल्म Karma के सेट की याद साझा की। उन्होंने बताया,’मैंने पहली बार कर्मा के सेट पर उन्हें देखा था. मैं फिल्म में एक छोटा सा गाना कर रही थी वहां अनिल जी और जग्गू दादा थे और दोनों ही तिरछी नजर से मुझे देखे जा रहे थे. उस वक्त मैं नई-नई थी और बहुत ज्यादा घबराई हुई थी. मेरा फिल्म में गाने के जरिए बहुत छोटा सा रोल था.’उनके इस बयान पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। (Madhuri-Jackie Shroff First Meeting) read also:Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस को किया निराश, तोड़ी सालों पुरानी परंपरा, अब रविवार को नहीं होगी ‘जलसा’ पर मुलाकात
रोमांटिक सीन में शर्मा जाते थे जैकी
शो में जैकी श्रॉफ ने भी स्वीकार किया कि माधुरी के सामने रोमांटिक सीन करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि माधुरी की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी प्रभावशाली थी कि कई बार वह खुद असहज महसूस करते थे। (Madhuri-Jackie Shroff First Meeting)

साथ की यादगार फिल्में
दोनों कलाकारों ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें शामिल हैं, रामलखन, खलनायक, 100 दिन, परिंदा इन फिल्मों ने दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों के दिलों में अमर बना दिया। (Madhuri-Jackie Shroff First Meeting)
Malaika Arora Dating: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में नई एंट्री, 19 साल छोटे हर्ष मेहता संग जुड़ा नाम
Contents



