Leela Mishra Life Story: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने बिना हीरो-हीरोइन बने भी दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। ऐसी ही एक दिग्गज कलाकार थीं लीला मिश्रा, जिन्हें आज भी लोग फिल्म ‘शोले’ की मौसी के किरदार से याद करते हैं। पर्दे पर कम समय के बावजूद उनका हर सीन दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देता था।
लीला मिश्रा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में थीं, जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन कभी भी ग्लैमर, रोमांस या बोल्डनेस का सहारा नहीं लिया। उनके जीवन और करियर से जुड़े फैसले आज के दौर में भी मिसाल माने जाते हैं।
Leela Mishra Life Story- सपोर्टिंग आर्टिस्ट, लेकिन यादगार पहचान
किसी भी फिल्म की सफलता में सिर्फ लीड एक्टर्स ही नहीं, बल्कि सपोर्टिंग आर्टिस्ट्स का भी अहम योगदान होता है। हालांकि, अक्सर उनकी मेहनत को वह पहचान नहीं मिलती जिसकी वे हकदार होते हैं। लीला मिश्रा भी उन्हीं कलाकारों में से थीं, जिनके किरदार छोटे जरूर थे, लेकिन असर हमेशा गहरा रहा।
Leela Mishra Life Story- जमींदार परिवार में जन्म, 12 साल में हो गई शादी
लीला मिश्रा का जन्म एक संपन्न जमींदार परिवार में हुआ था। लेकिन उनका बचपन आज़ादी और पढ़ाई से दूर रहा। महज 12 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई और शिक्षा अधूरी रह गई। हालात ऐसे रहे कि 17 साल की उम्र तक वे दो बच्चों की मां बन चुकी थी।
Leela Mishra Life Story-पति के जरिए फिल्मों में मिला मौका
लीला मिश्रा के पति खुद भी अभिनय से जुड़े हुए थे। उन्हीं के माध्यम से लीला की मुलाकात मामा शिंदे से हुई, जो दादासाहेब फाल्के की फिल्म कंपनी से जुड़े थे। मामा शिंदे ने लीला मिश्रा की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अभिनय में आने की सलाह दी। यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।
Leela Mishra Life Story- अभिनय को लेकर रखी सख्त शर्त
लीला मिश्रा को लेकर एक बात हमेशा चर्चा में रही उनकी कड़ी व्यक्तिगत सीमाएं। उन्होंने साफ शर्त रखी थी कि वे किसी भी पुरुष अभिनेता को नहीं छुएंगी। रोमांटिक या इंटीमेट सीन नहीं करेंगी। यहां तक कि किसी की पत्नी का किरदार निभाने से भी परहेज करेंगी। इसी वजह से निर्देशक उन्हें अक्सर मां, मौसी, पड़ोसी या आंटी जैसे किरदार ऑफर करते थे।
Friday Releases Movies OTT: OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज, जनवरी का तीसरा हफ्ता रोमांच भरा
सिर से कभी नहीं हटाया पल्लू
कहा जाता है कि जब लीला मिश्रा पहली बार सेट पर पहुंची, तो उनके सिर पर पल्लू देखकर कई लोगों ने मजाक भी उड़ाया। लेकिन लीला अपने संस्कारों और फैसलों पर अडिग रहीं। अपने पूरे करियर में उन्होंने कभी सिर से पल्लू नहीं हटाया, और यही उनकी पहचान बन गई।
300 फिल्मों का सफर, लेकिन बिना रोमांस
लीला मिश्रा ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने जानबूझकर लीड एक्ट्रेस बनने से इनकार किया, क्योंकि वे रोमांटिक सीन नहीं करना चाहती थीं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। उनका सादा अभिनय और नैचुरल एक्सप्रेशंस दर्शकों के दिलों में बस गए।
‘शोले’ की मौसी, जो आज भी याद है
1975 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में मौसी का किरदार निभाकर लीला मिश्रा अमर हो गई। आज भी जब ‘शोले’ का जिक्र होता है, तो मौसी के डायलॉग और हाव-भाव अपने आप याद आ जाते हैं।
सिनेमा को दिया अनमोल योगदान
लीला मिश्रा का जीवन इस बात का उदाहरण है कि बिना ग्लैमर और विवादों के भी सिनेमा में लंबा और सम्मानजनक करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और यही उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।



