Khushi Mukherjee Viral Video: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की चर्चित अभिनेत्री खुशी मुखर्जी इस बार भी अपने अटपटे और विवादित आउटफिट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में वह एक बेहद अजीबोगरीब और वाहियात आउटफिट पहने नजर आई। जैसे ही उनका वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
खुशी मुखर्जी अक्सर ही अपने अटपटे और बोल्ड फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनका यह लुक सोशल मीडिया पर आग का गोला बन गया। पैपराजी के सामने यह आउटफिट पहनकर आने पर यूजर्स ने उन्हें ‘वाहियात’, ‘घटिया’ और ‘सोशल मीडिया का ट्रोल मैगनेट’ तक बता दिया।
वीडियो में क्या हुआ वायरल
खुशी मुखर्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह गाड़ी से ब्लैक आउटफिट पहनकर बाहर आती हैं। यह आउटफिट दोनों तरफ से खुला हुआ था और केवल सामने और पीछे से शरीर को ढकता था। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी भी फेल है, खुशी ने तो नया रिकॉर्ड बना दिया।’ वहीं कई लोगों ने कहा कि उनका फैशन सेंस अब पूरी तरह से समझ से परे है। (Khushi Mukherjee Viral Video)
Rajpal Yadav News: जेल से छूटते ही शादी में झूमे राजपाल यादव, सलमान खान के गाने पर लगाया ठुमका!
सोशल मीडिया पर ट्रोल का बवंडर
खुशी मुखर्जी का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और यूजर्स ने उनके फैशन सेंस पर तीखा रिएक्शन दिया। पहले भी खुशी को कई बार अजीब और उल्टे-सीधे आउटफिट पहनने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। राखी सांवत और अन्य सेलिब्रिटी यूजर्स तक उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैशन की आलोचना का यह सिलसिला नया नहीं है। यूजर्स लगातार उनके बोल्ड लुक और अटपटे ड्रेसेस पर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें फॉलोअर्स के बीच हिट बनाने की बजाय विवाद में ला रहे हैं। (Khushi Mukherjee Viral Video)

कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी एक अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर हैं, जो रियलिटी शो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय और बोल्ड स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनके फैंस के लिए अपडेट्स और वीडियो शेयर करने का प्रमुख माध्यम है। हालांकि, उनकी बेहूदा और अजीबोगरीब ड्रेसेस के कारण वे अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। खुशी मुखर्जी ने अपने बयान में कहा था कि कई क्रिकेटर्स जैसे सूर्यकुमार यादव उनसे संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं, जो उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी को और बढ़ा देता है। लेकिन इस बार उनका आउटफिट उन्हें विवाद में डाल गया है। (Khushi Mukherjee Viral Video)
आखिर क्यों चर्चा में रहती हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी का विवादित फैशन, बोल्ड स्टाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी उन्हें अक्सर सुर्खियों में बनाए रखती हैं। उनके फैशन सेंस को लेकर आलोचना तो होती रहती है, लेकिन खुशी पर इसका कोई असर नहीं होता है। वह लगातार नए और अटपटे आउटफिट पहनती रहती हैं। फैंस और यूजर्स दोनों ही उनके फैशन को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं। कहीं लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, तो वहीं उनके बोल्ड स्टाइल के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हैं। यही वजह है कि खुशी मुखर्जी हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। (Khushi Mukherjee Viral Video)



