Kerala Story 2: साल 2023 में आई विवादित फिल्म The Kerala Story के बाद अब उसके सीक्वल The Kerala Story 2: Goes Beyond को लेकर भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी दायरे में पहुंच चुकी है और अब कोर्ट के ताजा निर्देश ने इसकी रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी है.
बुधवार को हुई सुनवाई में केरल हाई कोर्ट ने निर्माताओं से स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक फिल्म को रिलीज न किया जाए. यह आदेश फिल्म की तय रिलीज डेट से ठीक पहले आया है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है.
क्या है पूरा विवाद?
फिल्म के खिलाफ दाखिल याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि यह राज्य की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है. याचिकाकर्ताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट को भी चुनौती दी है.मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने की. अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता एस श्रीकुमार ने जानकारी दी कि फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है और इसके विदेशी वितरण अधिकार पहले ही बेचे जा चुके हैं. (Kerala Story 2)
The Kerala Story 2 पर CBFC की कैंची, रिलीज से पहले हुए बड़े बदलाव
कोर्ट ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान अदालत ने निर्माताओं से साफ कहा,’तो आप इसे अभी टाल सकते हैं. अगर आप न्यायालय को दुविधा में डाल रहे हैं, तो मैं सुनवाई पूरी होने तक का समय दूंगा… मैं आपको पर्याप्त समय दूंगा, आप बहस कर सकते हैं, लेकिन बहस पूरी होने तक इसे रिलीज न करें…’ कोर्ट ने आगे कहा कि वह सभी पक्षों को सुनने के बाद ही अंतिम निर्णय देगा और तब तक रिलीज रोकना ही उचित होगा, ताकि पूरा मामला निष्फल न हो जाए. (Kerala Story 2)
याचिकाकर्ताओं की चिंता को माना गंभीर
अदालत ने यह भी माना कि याचिकाकर्ताओं की आशंकाएं पूरी तरह निराधार नहीं हैं.’मैं नहीं चाहता कि याचिकाकर्ता कल वापस आकर कहें कि आपने बहस पूरी होने से पहले ही अधिकार दे दिए हैं. पूरे मामले को निष्फल न बनाएं…’ कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला आने से पहले किसी भी प्रकार के अधिकार जारी करना उचित नहीं होगा.
Virosh Wedding: उदयपुर की वादियों में बजेगी विजय-रश्मिका की शहनाई, सामने आई वेन्यू डिटेल्स
रिलीज पर अनिश्चितता, आगे क्या?
अब फिल्म की रिलीज पूरी तरह कोर्ट की आगामी सुनवाई पर निर्भर करेगी. अगर अदालत याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के बाद अनुमति देती है, तभी फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंच सकेगी. फिलहाल The Kerala Story 2 की रिलीज पर कानूनी बादल छा गए हैं और इंडस्ट्री की नजर अब अगली सुनवाई पर टिकी है.



