Katrina-Vicky Son Name Reveal: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बेहद खास है। तीन महीने बाद कपल ने पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है और साथ ही उसका नाम भी रिवील कर दिया है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर प्यार और बधाइयों की बाढ़ आ गई।
बेटे का नाम क्या रखा गया है?
कैटरीना और विक्की ने अपने जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल (Vihaan Kaushal) रखा है। पोस्ट में बच्चे का चेहरा नहीं बल्कि माता-पिता के हाथों में थमा नन्हा हाथ दिखाया गया है, जो इस पल को और भी भावुक बना देता है।
Katrina-Vicky Son Name Reveal: ‘विहान’ नाम का खास मतलब
विहान एक बेहद सुंदर और सकारात्मक नाम है। विहान का अर्थ होता है सुबह, नई शुरुआत, भोर या उजाला। यह नाम नए जीवन, उम्मीद और ताजगी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि फैंस इस नाम को कपल के जीवन के नए अध्याय से जोड़कर देख रहे हैं।

Katrina-Vicky Son Name Reveal: जॉइंट पोस्ट में क्या लिखा कपल ने?
कैटरीना और विक्की ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘हमारी रोशनी की किरण। विहान कौशल। दुआएं कबूल हुई। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया एक पल में बदल गई। शब्दों से परे आभार।’ इस मैसेज ने फैंस को भावुक कर दिया और कपल की खुशी साफ झलकती नजर आई।
Katrina-Vicky Son Name Reveal: सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही पोस्ट शेयर हुई, कमेंट सेक्शन में बधाइयों की लाइन लग गई। सबसे पहले परिणीति चोपड़ा, जो हाल ही में खुद भी मां बनी हैं, ने कमेंट किया ‘Little buddy!’ शिबानी अख्तर, मिलाप जवेरी, सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने बेटे को आशीर्वाद दिया और कपल को शुभकामनाएं दीं।
Katrina-Vicky Son Name Reveal: 7 नवंबर 2025 को बने थे माता-पिता
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को पेरेंट्स बने थे। उस वक्त कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की खुशखबरी दी थी। उन्होंने लिखा था ‘हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है… बहुत सारा प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।’
Katrina-Vicky Son Name Reveal: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट भी रहा था खास
सितंबर 2025 में कपल ने बेहद खूबसूरत अंदाज में कैटरीना की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पोस्ट में लिखा था। ‘हम अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।’ इस पोस्ट ने भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
पापा बनने पर क्या बोले विक्की कौशल?
विक्की कौशल ने GQ India को दिए इंटरव्यू में पिता बनने के अनुभव को अपने जीवन का सबसे बड़ा पल बताया। उन्होंने कहा कि यह एहसास जितना जादुई है, उतना ही उन्हें जमीन से जोड़ने वाला भी है।



