Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह बनी उनकी गोवा ट्रिप, जहां से शेयर की गई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया। रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि गोवा में कार्तिक किसी ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ छुट्टियां मना रहे थे।
Kartik Aaryan की वायरल फोटो के बाद इंटरनेट पर बारीकी से पड़ताल शुरू हुई और कुछ यूजर्स ने दावा किया कि एक विदेशी लड़की करीना कुबिलियुते की तस्वीरों से कार्तिक की फोटो का बैकग्राउंड मैच कर रहा है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या दोनों एक ही होटल में ठहरे थे?
बैकग्राउंड से लेकर होटल तक सब कुछ एक जैसा
सोशल मीडिया पर वायरल चर्चाओं के मुताबिक, Kartik Aaryan और करीना कुबिलियुते की तस्वीरों में बीच लाउंजर, तौलियों का पैटर्न और यहां तक कि बैकग्राउंड में नजर आ रहा वॉलीबॉल कोर्ट भी एक जैसा बताया गया। इन समानताओं के आधार पर दावा किया गया कि दोनों गोवा में एक ही होटल में रुके हुए थे। कुछ यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था, हालांकि अफवाहें तेज होते ही दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसी वजह से कयास और मजबूत हो गए कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
Katrina-Vicky Son Name Reveal: 3 महीने बाद कैटरीना-विक्की ने बेटे की दिखाई पहली झलक, नाम किया रिवील
Kartik Aaryan: उम्र और पहचान को लेकर भी उठे सवाल
रेडिट पर किए गए दावों में यह भी कहा गया कि करीना कुबिलियुते की उम्र 17 साल है, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर अनुमान और कयासों के बीच सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं हो पाया।

करीना कुबिलियुते ने तोड़ी चुप्पी
बढ़ते विवाद के बीच करीना कुबिलियुते ने खुद सामने आकर इन सभी अटकलों को खारिज किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में साफ शब्दों में लिखा, ‘मैं Kartik Aaryan को नहीं जानती। इसके बाद उन्होंने बायो अपडेट करते हुए लिखा, ‘मैं कार्तिक को नहीं जानती, मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं, मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हूं।’ हालांकि बाद में यह स्टेटमेंट उन्होंने डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका था।
The Raja Saab Film Review: कैसी है प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’? जानिए कहानी
Kartik Aaryan की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं
अब तक Kartik Aaryan की ओर से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और गोवा वेकेशन की तस्वीर को उन्होंने महज एक नॉर्मल ट्रैवल पोस्ट की तरह शेयर किया था।
Kartik Aaryan: सोशल मीडिया अफवाह बनाम सच्चाई
यह पूरा मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरों की छोटी-सी समानता भी कैसे बड़े-बड़े रिश्तों की कहानियां गढ़ देती है। फिलहाल, करीना की सफाई के बाद यह साफ है कि डेटिंग की खबरें महज अटकलें हैं, लेकिन फैंस की उत्सुकता अभी भी थमी नहीं है।



