Border 2 Box Office Prediction:हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ के करीब 30 साल बाद इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। देशभक्ति, बलिदान और सेना के शौर्य से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म का बज़ ऐसा है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में गिन रहे हैं।
खास बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ में ओरिजिनल फिल्म से सिर्फ सनी देओल की वापसी हुई है, जबकि बाकी पूरी स्टार कास्ट नई है। बावजूद इसके, फिल्म की कहानी, ट्रेलर और देशभक्ति के इमोशन ने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
Border 2 Box Office Prediction- तीनों सेनाओं की अनकही वीरगाथा दिखाएगी ‘बॉर्डर 2’
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना की उन अनकही कहानियों को सामने लाती है, जो पाकिस्तान के हमलों (ऑपरेशन चंगेज़ खान) के बाद सामने आई थीं। फिल्म दिखाती है कि कैसे संकट के समय तीनों सेनाओं ने मिलकर दुश्मन को करारा जवाब दिया। फिल्म में युद्ध की रणनीति, जवानों का बलिदान और देश के लिए मर-मिटने का जज्बा भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है, जो इसे एक ग्रैंड वॉर ड्रामा बनाता है।
Border 2 Box Office Prediction- ‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट और किरदार
फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे और वे लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभा रहे हैं। वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका में हैं, जिन्होंने बसंतर की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मोर्चा संभाले रखा था। वहीं दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के रोल में दिखाई देंगे, जिन्हें श्रीनगर एयरबेस की रक्षा करते हुए शहादत देने पर मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था। अहान शेट्टी फिल्म में भारतीय नौसेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में नजर आएंगी।

Ajay Devgn The 50 show: कौन है ‘The 50’ शो का असली शेर, अजय देवगन ने प्रोमो में किया रिविल
Border 2 Box Office Prediction- रन टाइम और CBFC सर्टिफिकेशन
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘बॉर्डर 2’ को बिना किसी कट के अंडर-ए (13+) सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि दर्शक फिल्म को उसी रूप में देख पाएंगे, जैसा मेकर्स ने बनाया है। फिल्म का कुल रन टाइम 3 घंटे 16 मिनट बताया जा रहा है, जो इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनाता है।
Border 2 Box Office Prediction- ओपनिंग डे पर 30–40 करोड़ की उम्मीद
‘बॉर्डर 2’ का क्रेज एडवांस बुकिंग में साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला, तो यह आंकड़ा 40 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन ‘धुरंधर’ (28 करोड़) और ‘छावा’ (31 करोड़) को भी पीछे छोड़ सकता है।
O Romeo Trailer: 7 साल बाद आमने-सामने ‘लैला-मजनू’, इस बार मोहब्बत नहीं इंतकाम की कहानी
क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी वॉर फिल्म?
देशभक्ति का मजबूत कंटेंट, दमदार स्टार कास्ट और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू को देखते हुए ‘बॉर्डर 2’ के पास बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का पूरा मौका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म वाकई भारतीय वॉर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है या नहीं।



