Asha Bhosle Funeral: भारतीय संगीत जगत का एक सुनहरा सूरज आज हमेशा के लिए अस्त हो गया। सात दशकों तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले सोमवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में पंचतत्व में विलीन हो गईं। 92 वर्षीय आशा ताई ने 12 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। आज पूरे राजकीय सम्मान और नम आंखों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे आनंद भोसले ने उन्हें मुखाग्नि दी, जिसके साथ ही संगीत के एक महान युग का औपचारिक अंत हो गया।
शिवाजी पार्क में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था। सुरों की इस देवी को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों से लेकर राजनेताओं और हजारों प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुंबई पुलिस ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और गन सैल्यूट देकर सम्मानित किया। भले ही उनका पार्थिव शरीर प्रकृति के पांच तत्वों में समा गया हो, लेकिन उनकी विरासत और उनकी अमर आवाज हर संगीत प्रेमी के दिल में हमेशा जीवित रहेगी। (Asha Bhosle Funeral)
मल्टी ऑर्गन फेल्योर बना निधन का कारण
आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने पुष्टि की कि आशा जी का निधन मल्टी ऑर्गन फेल्योर (Multi-organ failure) के कारण हुआ। इससे पहले उन्हें हार्ट अटैक और चेस्ट इंफेक्शन की शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए अंतिम दर्शन के लिए समय निर्धारित किया था, जहां सुबह से ही प्रशंसकों की लंबी कतारें देखी गईं। (Asha Bhosle Funeral)
शान और अनूप जलोटा ने गाकर दी विदाई
अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक पल तब आया जब गायक शान और अनूप जलोटा ने आशा ताई को संगीतमय श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रसिद्ध भजन ‘उड़ जाएगा हंस अकेला’ गाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। शान इस दौरान काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दलेर मेहंदी भी खुद को नहीं रोक पाए और रोते हुए कहा,’बहुत दुख हो रहा है आज। बहुत भारी दिन है ये। कभी सोचा नहीं था कि ऐसा दिन आएगा।’ (Asha Bhosle Funeral)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
शिवाजी पार्क पहुंचे आमिर खान और विक्की कौशल
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे शिवाजी पार्क श्मशान भूमि पहुंचे। सुपरस्टार आमिर खान और विक्की कौशल ने वहां पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किए और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले सुबह से ही उनके आवास पर श्रद्धा कपूर, सचिन तेंदुलकर, उद्धव ठाकरे और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों का आना-जाना लगा रहा। हर कोई संगीत जगत की इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध था। (Asha Bhosle Funeral)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पुरस्कारों से सुसज्जित रहा शानदार करियर
आशा भोसले का करियर उपलब्धियों की एक लंबी फेहरिस्त है। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म विभूषण और भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से नवाजा जा चुका है। हिंदी के अलावा उन्होंने हजारों भाषाओं में गाने गाए और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराया। उनकी निजी जिंदगी भी संघर्षों और संगीत के प्रति समर्पण की कहानी रही, जिसमें आर.डी. बर्मन (पंचम दा) के साथ उनकी जोड़ी ने संगीत के सुनहरे दौर को और भी समृद्ध किया। (Asha Bhosle Funeral)



