By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: AR Rahman Communal Remark: एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर मचा बवाल, समर्थन में उतरे अखिलेश यादव-जावेद अख्तर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > बॉलीवुड > AR Rahman Communal Remark: एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर मचा बवाल, समर्थन में उतरे अखिलेश यादव-जावेद अख्तर
बॉलीवुड

AR Rahman Communal Remark: एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर मचा बवाल, समर्थन में उतरे अखिलेश यादव-जावेद अख्तर

Rupam
Last updated: 2026-01-17 11:46 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-17
Share
AR Rahman controversy
AR Rahman Communal Remark: एआर रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर मचा बवाल, समर्थन में उतरे अखिलेश यादव-जावेद अख्तर
SHARE

AR Rahman Controversy: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर दिए गए उनके ‘कम्युनल’ बयान ने न सिर्फ फिल्म जगत में हलचल मचा दी है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी तीखी बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक, हर जगह रहमान के बयान पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

Contents
AR Rahman Controversy- क्या है एआर रहमान का ‘कम्युनल’ बयान?जावेद अख्तर ने ‘कम्युनल’ एंगल से जताई असहमतिAR Rahman Controversy- अखिलेश यादव ने किया एआर रहमान का समर्थनइमरान मसूद बोले- ‘ये पूरे देश के लिए चिंता का विषय’AR Rahman Controversy- फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक गूंज

इस मुद्दे पर जहां सिंगर शान, शंकर महादेवन, अनूप जलोटा और अभिनेत्री कंगना रनौत पहले ही अपनी राय रख चुके हैं, वहीं अब गीतकार जावेद अख्तर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान सामने आए हैं। किसी ने रहमान के दावे को खारिज किया, तो किसी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ का पहला पोस्टर रिलीज, प्रभास-त्रिप्ती डिमरी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

AR Rahman Controversy- क्या है एआर रहमान का ‘कम्युनल’ बयान?

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से उन्हें बॉलीवुड में अपेक्षाकृत कम काम मिल रहा है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर ‘कम्युनल’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह बयान विवाद का कारण बन गया। रहमान आमतौर पर विवादों से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन इस बार उनका बयान सुर्खियों में आ गया।

जावेद अख्तर ने ‘कम्युनल’ एंगल से जताई असहमति

वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर ने आईएएनएस से बातचीत में एआर रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे कभी ऐसा नहीं लगा. मैं मुंबई में सभी लोगों से मिलता हूं. लोग उनका (एआर रहमान) बहुत सम्मान करते हैं. हो सकता है कि लोग ये समझते हों कि अभी वो वेस्ट में ज्यादा बिजी हो गए हैं. हो सकता है लोग समझते हों कि उनके प्रोग्राम बहुत बड़े-बड़े होते हैं, उसमें ज्यादा समय जाता है.

उन्होंने आगे कहा कि रहमान इतने बड़े आदमी हैं कि छोटे-मोटे प्रोड्यूसर उनके पास जाने से भी डरते हैं. लेकिन मैं नहीं समझता कि इसमें कोई भी कम्युनल एलिमेंट है.’ जावेद अख्तर के इस बयान के बाद बहस और तेज हो गई है, क्योंकि उन्होंने साफ तौर पर ‘कम्युनल’ एंगल से असहमति जताई।

Leela Mishra Life Story: इस एक्ट्रेस ने कभी सिर से नहीं हटाया पल्लू, 12 साल में हो गई थी शादी, पढ़िए दिलचस्प कहानी

AR Rahman Controversy- अखिलेश यादव ने किया एआर रहमान का समर्थन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एआर रहमान के समर्थन में बयान देते हुए कहा,’मैं एआर रहमान का बहुत बड़ा फैन रहा हूं. उनके गाने रिलीज से पहले ही म्यूजिक चार्ट में टॉप पर आ जाते थे. एआर रहमान देश और दुनिया के बड़े कलाकार हैं. कला, संगीत और संस्कृति को धर्म या भेदभाव के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.’ अखिलेश यादव के बयान के बाद यह साफ हो गया कि मामला अब सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सियासत का रंग भी ले चुका है।

AR Rahman Controversy:
AR Rahman Controversy:

इमरान मसूद बोले- ‘ये पूरे देश के लिए चिंता का विषय’

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा,’अगर ऑस्कर विजेता कलाकार ये कह रहा है कि उसे काम नहीं मिल रहा, तो ये काफी चिंता का मुद्दा है. अगर किसी को धर्म की वजह काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है, तो ये पूरे देश के लिए गंभीर सवाल खड़ा करता है.’उनके इस बयान ने विवाद को और व्यापक बना दिया है।

AR Rahman Controversy- फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक गूंज

एआर रहमान के बयान ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वाकई म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव जैसी कोई समस्या है, या फिर यह व्यक्तिगत अनुभव का मामला है। फिलहाल, रहमान के ‘कम्युनल’ बयान पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है और आने वाले दिनों में और भी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

You Might Also Like

Border 2 vs Mardani 3 box office: बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला, ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार धीमी, ‘मर्दानी 3’ की पकड़ मजबूत

Urfi Javed Religion Controversy: क्या उर्फी जावेद ने बदला धर्म और बनीं गीता भारद्वाज? उर्फी जावेद ने धर्म विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Bharti Singh: भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

Rani Mukerji: ‘मैं आज जो हूं इसी इंडस्ट्री की वजह से हूं’, AR रहमान बयान पर रानी मुखर्जी की दो टूक

SS Rajamouli movie: महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की ‘वाराणसी’ कब होगी रिलीज? पोस्टर्स से सामने आया सच

TAGGED:Akhilesh Yadav on AR RahmanAkhilesh Yadav SupportAR Rahman communal remarkAR Rahman ControversyAR Rahman controversy newsAR Rahman RemarkBollywood music industry debateBollywood NewsJaved Akhtar ReactionJaved Akhtar statementMusic Industry Debate
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Nirmala Sitharaman Budget Response
राष्ट्रीय

Nirmala Sitharaman Budget Response: निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार – कहा, बजट सभी वर्गों के हित में है

Tej Tej 2026-02-01
E-Newspaper 03/02/2026
Winter Morning Walk Benefits: सर्दियों की सुबह में वॉक क्यों है सबसे असरदार दवा? दिल, दिमाग और इम्यूनिटी तीनों को देती है ताकत
Wings India 2026: Wings India 2026 में उत्तराखंड को बड़ी उपलब्धि, एविएशन इकोसिस्टम के लिए ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Union Budget 2026: संसद में बजट के बाद दिखे राजनीति के हल्के-फुल्के पल, सत्ता और विपक्ष में हंसी की गूंज
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?