Ajay Devgn The 50 show: रियलिटी शो की दुनिया में एक बार फिर धमाका होने वाला है। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में अपने होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘The 50’ का प्रोमो रिलीज किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में अजय ने मजेदार अंदाज में यह साफ कर दिया कि असली शेर कौन है, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस प्रोमो में अजय देवगन ने शो में आने वाले 50 कंटेस्टेंट्स और उनके द्वारा किए जाने वाले टास्क पर अपने अनोखे अंदाज में कमेंट किया।
Ajay Devgn The 50 show- प्रोमो में अजय का मजेदार अंदाज
प्रोमो में अजय देवगन अपने शो ‘The 50’ के कंटेस्टेंट्स को संभालते हुए नजर आते हैं। इस दौरान उनका फोन लगातार बजता रहता है और लोग उन्हें लगातार बताते रहते हैं कि वे ही ‘द 50 का शेर’ हैं। इस पर अजय ने हंसते हुए कहा, “मैं वर्दी वाला शेर हूं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इतने लोगों के बीच रहना उनके बस की बात नहीं है।
अजय ने प्रोमो में यह भी साफ कर दिया कि वे शो के असली शेर नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘आखिरी बार बोल रहा हूं, मैं ‘द 50’ का शेर नहीं हूं।’ उनके इस अंदाज ने दर्शकों और फैंस के बीच शो के लिए और ज्यादा उत्सुकता पैदा कर दी है।
Anita Guha: पर्दे पर देवी, असल जिंदगी में अकेली… अनीता गुहा की अनसुनी कहानी

Ajay Devgn The 50 show- ‘The 50’ शो में क्या देखने को मिलेगा?
‘The 50’ में कुल 50 कंटेस्टेंट्स होंगे, जो अलग-अलग टास्क और चुनौतीपूर्ण गेम्स में हिस्सा लेंगे। अजय देवगन की होस्टिंग, उनके मजेदार कमेंट्स और प्रतियोगियों के बीच की प्रतिस्पर्धा शो को दर्शकों के लिए बेहद रोचक बनाने वाली है। प्रोमो देखकर यही लगता है कि यह शो मनोरंजन और ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित होगा। शो का प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।



