By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Melody History: मेलोडी खाओ खुद जान जाओ…यूं ही नहीं लिखी गई थी ये लाइन, जाने इसके पिछे की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > Melody History: मेलोडी खाओ खुद जान जाओ…यूं ही नहीं लिखी गई थी ये लाइन, जाने इसके पिछे की कहानी
राष्ट्रीय

Melody History: मेलोडी खाओ खुद जान जाओ…यूं ही नहीं लिखी गई थी ये लाइन, जाने इसके पिछे की कहानी

Rupam
Last updated: 2026-05-20 9:49 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-20
Share
Melody Gifting Video
Melody History: मेलोडी खाओ खुद जान जाओ...यूं ही नहीं लिखी गई थी ये लाइन, जाने इसके पिछे की कहानी
SHARE

Melody Gifting Video:भारतीय कूटनीति और सोशल मीडिया के इतिहास में आज एक बेहद दिलचस्प और मजेदार वाकया दर्ज हो गया है। इटली के आधिकारिक दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) को एक ऐसा अनोखा तोहफा दिया, जिसने इंटरनेट पर मीम्स और पुरानी यादों का सैलाब ला दिया है। पीएम मोदी ने इटली पहुंचने पर बुधवार को पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ (Melody) टॉफी का एक पैकेट उपहार में दिया। इस खूबसूरत और मजाकिया पल का एक वीडियो खुद इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसके बाद से दोनों देशों के फैंस के बीच “मेलोडी” शब्द को लेकर नई दीवानगी देखी जा रही है।

Contents
पीएम मोदी के ‘मेलोडी डिप्लोमेसी’90 के दशक का वो दौरमार्केटिंग एजेंसी ‘एवरेस्ट’ और हरेश मूरजानी का वो क्रांतिकारी आइडियाकॉपीराइटर सुलेखा बाजपेयी ने लिखी थी इतिहास रचने वाली पंक्तियांकैसे शूट हुआ था ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद भारत में 90 के दशक की वो सबसे मशहूर विज्ञापन लाइन एक बार फिर रातों-रात ट्रेंड करने लगी है, जिसने कभी हर भारतीय बच्चे के जेहन पर राज किया था। वो कालजयी लाइन है ‘मेलोडी खाओ खुद जान जाओ’। पीएम मोदी के इस अनूठे गिफ्ट डिप्लोमेसी के कारण जहां एक तरफ पारले (Parle) कंपनी के शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ गूगल पर लोग लगातार यह सर्च कर रहे हैं कि आखिर विज्ञापन जगत के इतिहास को बदलने वाली ये जादुई लाइनें कब और किसने लिखी थीं। आइए आपको फ्लैशबैक में ले चलते हैं और बताते हैं इस चॉकलेटी जिंगल के बनने की पूरी इनसाइड स्टोरी। (Melody Gifting Video)

Read : इटली में पीएम मोदी का खास अंदाज, मेलोनी को गिफ्ट की Melody

पीएम मोदी के ‘मेलोडी डिप्लोमेसी’

सोशल मीडिया पर जैसे ही जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी का यह वीडियो वायरल हुआ, भारतीय बाजार में इसके निर्माता पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) के नाम की धूम मच गई। मेलोडी टॉफी का पैकेट मेलोनी के हाथ में दिखने के बाद निवेशकों में ऐसा उत्साह जागा कि पारले नाम वाले लिस्टेड शेयरों में देखते ही देखते 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह पहली बार है जब किसी साधारण सी दिखने वाली टॉफी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतनी बड़ी ब्रांडिंग हासिल की है और भारतीय व्यापार जगत को इसका सीधा फायदा मिला है। (Melody Gifting Video)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

90 के दशक का वो दौर

मेलोडी टॉफी की बाजार में एंट्री 90 के दशक में हुई थी। उस दौर में भारतीय कन्फेक्शनरी मार्केट में बच्चों के लिए खासतौर पर मैंगो, ऑरेंज और पाइनएप्पल जैसे फ्रूट फ्लेवर वाली हार्ड कैंडियों का एकछत्र दबदबा था। इस कड़े मुकाबले और ट्रेंड को तोड़ने के लिए पारले (Melody Gifting Video) ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला और मेलोडी को एक प्रीमियम चॉकलेट टॉफी के तौर पर देश के सामने पेश किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डबल लेयर डिजाइन था बाहर से चबाने योग्य कैरमल और अंदर पिघली हुई गाढ़ी चॉकलेट। इस अनोखे स्वाद ने बच्चों और बड़ों, दोनों को अपना दीवाना बना लिया। (Melody Gifting Video)

मार्केटिंग एजेंसी ‘एवरेस्ट’ और हरेश मूरजानी का वो क्रांतिकारी आइडिया

स्वाद तो फाइनल हो चुका था, लेकिन चुनौती थी इसकी ब्रांडिंग और विजुअल पहचान की। पारले ने इसकी पूरी जिम्मेदारी उस दौर की दिग्गज मार्केटिंग एजेंसी ‘एवरेस्ट’ (Everest Advertising) को सौंपी। क्रिएटिव टीम के सामने सबसे बड़ा टास्क यह था कि इसे एक सामान्य टॉफी के बजाय एक रिच चॉकलेट प्रोडक्ट के रूप में कैसे स्थापित किया जाए जो बच्चों को सीधे आकर्षित करे। इस कैम्पेन की क्रिएटिव टीम का नेतृत्व हरेश मूरजानी (Haresh Moorjani) कर रहे थे, और मंथन के दौरान उन्हें एक शानदार विचार आया। वो विचार यह था कि विज्ञापन में बच्चों के चहेते या उनके जैसा बनने की इच्छा रखने वाले किरदारों को दिखाया जाए, जो मेलोडी के बारे में एक गहरा प्रश्न पूछें और एक छोटा बच्चा उसका आत्मविश्वास से उत्तर दे। (Melody Gifting Video)

कॉपीराइटर सुलेखा बाजपेयी ने लिखी थी इतिहास रचने वाली पंक्तियां

इस अनूठे आइडिया को शब्दों में पिरोने का काम टीम की टैलेंटेड कॉपीराइटर सुलेखा बाजपेयी (Sulekha Bajpai) को दिया गया। सुलेखा ने मेलोडी के स्वाद की गहराई को समझते हुए बेहद आसान, कैची और सीधे दिल में उतर जाने वाली पंक्तियां लिखीं। उन्होंने जिंगल तैयार किया “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ”। जब यह ड्राफ्ट पारले कंपनी के मैनेजमेंट के सामने रखा गया, तो उन्हें यह पहली बार में ही बेहद पसंद आ गया क्योंकि यह लाइन सीधे उपभोक्ता को खुद स्वाद चखकर फैसला करने की चुनौती देती थी। (Melody Gifting Video)

कैसे शूट हुआ था ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’

सुलेखा बाजपेयी द्वारा जिंगल की पंक्तियां लिखे जाने के बाद अगली बड़ी चुनौती इसके फिल्मांकन (Direction) की थी। मेलोडी को साधारण श्रेणी से अलग दिखाने के लिए हर विज्ञापन की शुरुआत एक सस्पेंसिव सवाल से की जाती थी (Melody Gifting Video) ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’ विज्ञापन में स्कूल, खेल के मैदान या घर जैसी अलग-अलग लोकेशनों में जब बड़े लोग या दोस्त यह सवाल पूछते, तो हर बार एक बच्चा मुस्कुराते हुए जवाब देता ‘मेलोडी खाओ खुद जान जाओ’ और बैकग्राउंड में बजने वाली अंतिम सिग्नेचर ट्यून ‘मेलोडी है चॉकलेटी, मेलोडी है चॉकलेटी” ने इसे भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे सफल और अमर विज्ञापन बना दिया, जिसकी गूंज आज इटली के पीएम हाउस तक सुनाई दे रही है। (Melody Gifting Video)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

TN Politics: सुपरस्टार विजय की कैबिनेट का विस्तार कल, 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में मंत्री बनेंगे 2 कांग्रेस विधायक!

PM Modi Latest News: रोम में PM मोदी का मेगा स्वागत, मेलोनी संग दिखी खास केमिस्ट्री

Giorgia Meloni Viral Video: इटली में पीएम मोदी का खास अंदाज, मेलोनी को गिफ्ट की Melody

Narendra Modi Rome Visit: इटली में PM मोदी का भव्य स्वागत, रोम से सामने आई खास तस्वीर

NTA Recruitment 2026: NEET विवाद के बाद एक्शन मोड में एजेंसी, चार नए अधिकारियों की नियुक्ति और कई बड़े पदों पर भर्ती

TAGGED:Giorgia MeloniHaresh MoorjaniMelody Gifting VideoMelody Khao Khud Jaan JaoParle Melodypm modiSulekha Bajpai
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
UP Weather Update: Natural disaster wreaks havoc in UP! 111 deaths, 72 injured, and 26 districts devastated by storms in 24 hours.
मौसम

UP Weather Update: UP में कुदरत का कहर! 24 घंटे में आंधी-तूफान से 111 मौतें, 72 घायल, 26 जिलों में तबाही

Kannu Kannu 2026-05-14
The Boys 5 Finale: क्या आखिरी एपिसोड में मर जाएगा बिली बुचर? फैंस की थियोरीज ने बढ़ाया सस्पेंस
Madhya Pradesh News: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, AC कोच समेत दो डिब्बे जलकर खाक
E-Newspaper 19/05/2026
Lucknow Suicide Case: रसूखदारों पर गिरी गाज, योगी का एक्शन देख कांपे लोग!
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?