By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: क्या नीतीश के बाद ललन सिंह संभालेंगे विरासत? महागठबंधन के इस बयान ने दिल्ली तक मचाई हलचल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बिहार > क्या नीतीश के बाद ललन सिंह संभालेंगे विरासत? महागठबंधन के इस बयान ने दिल्ली तक मचाई हलचल
बिहार

क्या नीतीश के बाद ललन सिंह संभालेंगे विरासत? महागठबंधन के इस बयान ने दिल्ली तक मचाई हलचल

Rupam
Last updated: 2026-03-22 10:46 अपराह्न
Rupam Published 2026-03-22
Share
Lallan Singh
क्या नीतीश के बाद ललन सिंह संभालेंगे विरासत? महागठबंधन के इस बयान ने दिल्ली तक मचाई हलचल
SHARE

Bihar Next CM: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर रस्साकशी एक बार फिर तेज हो गई है। नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच महागठबंधन की ओर से आए एक ताजा बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। महागठबंधन में शामिल आईआईपी के विधायक आईपी गुप्ता ने रविवार, 22 मार्च 2026 को एक बड़ा बयान देते हुए जेडीयू के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। विधायक के इस बयान को बीजेपी के ‘मिशन सीएम’ के खिलाफ एक बड़ी चाल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे एनडीए के भीतर आंतरिक तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Contents
‘ललन सिंह ही क्यों?’सवर्ण कार्ड और जनता की स्वीकार्यताबीजेपी की बढ़ेगी टेंशनक्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण?

अखिल भारतीय पान महासंघ के एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार की कमान किसी ‘समाजवादी’ नेता के हाथ में ही होनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि बिहार का इतिहास समाजवादियों द्वारा संचालित रहा है, चाहे वो कर्पूरी ठाकुर हों, लालू यादव हों या नीतीश कुमार। अब जबकि बीजेपी अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, महागठबंधन द्वारा ललन सिंह का नाम आगे बढ़ाना बिहार की जातिगत और वैचारिक राजनीति में एक नया मोड़ ले आया है। इस मांग ने न केवल बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है, बल्कि जेडीयू के भीतर भी भविष्य की संभावनाओं को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। (Bihar Next CM)

‘ललन सिंह ही क्यों?’

मीडिया से बातचीत के दौरान जब आईपी गुप्ता से अगले सीएम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं तो चाहता हूं पिछड़ा या अतिपिछड़ा कोई सीएम बने… लेकिन जिस तरह से नैरेटिव बनाया जा रहा है, हमें वास्तविकता देखनी होगी। बिहार को हमेशा समाजवादियों ने चलाया है। हमारे पास एक ऐसा नेता है जो लगातार कर्पूरी ठाकुर और नीतीश कुमार के साथ रहा है, तो क्यों नहीं ललन सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया जाए?’ उन्होंने ललन सिंह को एक विशुद्ध समाजवादी नेता बताते हुए कहा कि उनके पास बिहार को चलाने का अनुभव और विजन दोनों है। (Bihar Next CM)

 Dhurandhar 2: हिंदी के बाद अब साउथ हिलाने को तैयार हैं रणवीर सिंह, तेलुगु और तमिल वर्जन में भी रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

सवर्ण कार्ड और जनता की स्वीकार्यता

ललन सिंह के सवर्ण (भूमिहार) समाज से आने के सवाल पर विधायक ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बात जाति की नहीं है, बात विचारधारा की है। जनता ने तो स्वीकार किया ही है, तभी तो इस बार सवर्ण समाज से ज्यादा नेता जीतकर आए हैं। ज्यादा राजपूत और ज्यादा भूमिहार जीते हैं। अगर जनता नहीं चाहती तो ये कैसे जीतते? ललन सिंह समाजवादी नेता हैं, तो बिहार की सत्ता किसी समाजवादी के हाथ में ही सौंप देनी चाहिए।’ उनके इस बयान से साफ है कि महागठबंधन अब विकास और विचारधारा के नाम पर सवर्ण मतों को साधने की कोशिश में है। (Bihar Next CM)

Bihar Next CM
Bihar Next CM

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन

बिहार में इस बार बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व हर हाल में अपना मुख्यमंत्री चाहता है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जैसे नाम रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। लेकिन महागठबंधन द्वारा जेडीयू नेता ललन सिंह का नाम उछाले जाने से एनडीए के भीतर दरार पड़ने का डर बढ़ गया है। अगर जेडीयू के भीतर ललन सिंह के नाम पर सहमति बनती है या उनके समर्थक इस मांग को आगे बढ़ाते हैं, तो बीजेपी के लिए अपनी दावेदारी पेश करना मुश्किल हो जाएगा। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह महागठबंधन की एक सोची-समझी रणनीति है ताकि एनडीए के घटक दलों के बीच अविश्वास पैदा किया जा सके। (Bihar Next CM)

Dhurandhar 2 का वो इमोशनल क्लाइमेक्स, जिसे देखकर आपकी आंखे भी हो जाएगी नम

क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण?

बिहार की राजनीति इस वक्त बेहद नाजुक मोड़ पर है। नीतीश कुमार के बाद कौन? यह सवाल हर पार्टी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। आईपी गुप्ता के इस बयान ने यह संकेत दे दिया है कि महागठबंधन अब केवल दर्शक बनकर नहीं बैठेगा, बल्कि वह एनडीए की आंतरिक खींचतान का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ललन सिंह के नाम पर जेडीयू का रुख क्या रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन फिलहाल बीजेपी खेमे में इस बयान के बाद बेचैनी साफ देखी जा रही है। (Bihar Next CM)

You Might Also Like

West Bengal Election 2026: CM योगी का अनोखा अंदाज, बैठक से पहले मिठाई बांटकर मनाई जीत

MP BJP Exam Plan: मध्य प्रदेश में बीजेपी का नया प्रयोग, कार्यकर्ताओं की लगेगी क्लास, देनी होगी परीक्षा

Prashant Kishor: 7वीं पास या अमेरिका से D.Lit? प्रशांत किशोर ने बिहार के नए CM सम्राट चौधरी की ‘डिग्री’ पर उठाए सवाल

Pappu Yadav: ‘तुरंत कुर्सी छोड़िए…’, पीएम मोदी के संबोधन पर भड़के पप्पू यादव

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट का हुआ बंटवारा, 29 विभागों के साथ सम्राट चौधरी ने कसी नकेल, डिप्टी CM को मिली ये जिम्मेदारी

TAGGED:Bihar Next CMBihar Politics 2026bjpGrand AllianceIP GuptaJD(U)Lalan SinghSamrat Choudhary
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Badrinath Kedarnath Yatra
उत्तराखंड

Badrinath Kedarnath Yatra: उत्तराखंड राजनीति में कांग्रेस की बड़ी रणनीति, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा से चुनावी अभियान की शुरुआत

Manisha Manisha 2026-05-04
Lipulekh Dispute: कैलाश मार्ग पर फिर तनातनी, लिपुलेख विवाद ने भारत-नेपाल संबंधों में बढ़ाई हलचल
E-Newspaper 04/05/2026
West Bengal Politics: बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! ममता बनर्जी नहीं देंगी इस्तीफा, BJP के सामने क्या है रास्ता?
Political News: दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा, राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान AAP नेताओं को पुलिस ने रोका
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?