Amitabh Bachchan Sunday Jalsa: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशकों से निभाई जा रही अपनी खास रविवार की परंपरा को इस बार तोड़ दिया है। हर हफ्ते मुंबई स्थित उनके घर ‘जलसा’ के बाहर जुटने वाले हजारों प्रशंसकों को इस रविवार निराशा हाथ लगी, क्योंकि बिग बी उनसे मिलने बाहर नहीं आए।
सालों से रविवार को फैंस से मुलाकात अमिताभ बच्चन और उनके चाहने वालों के बीच एक भावनात्मक रिश्ता बन चुकी थी। लेकिन इस बार खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी कि इस रविवार ‘जलसा’ के बाहर कोई मुलाकात नहीं होगी।
दशकों पुरानी परंपरा पर लगा विराम
मुंबई में स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार फैंस से मिलना अमिताभ बच्चन की पहचान बन चुका था। दूर-दूर से लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव बन चुकी थी, जिसे बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित फैन परंपराओं में गिना जाता है। (Amitabh Bachchan Sunday Jalsa)
Toxic film: ‘टॉक्सिक’ फिल्म के लिए यश वसूल रहे भारी-भरकम फीस, नयनतारा-कियारा ने भी लिए करोड़ों
ब्लॉग के जरिए दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने अपने Tumblr ब्लॉग पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, ‘काम पूरे जोश के साथ जारी है लेकिन एक ‘लेकिन’ मेरा दिन समाप्त हो जाता है रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए यहां रविवार है लेकिन अफसोस की बात है कि जलसा गेट पर कोई रविवार नहीं है इसलिए यात्रा की ऊर्जा बचाकर रखिए और जल्द ही मिलेंगे तब तक विचार और चिंतन और उससे भी अधिक विचारों की शांति में।’ इस संदेश के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार रविवार की मुलाकात नहीं होगी।(Amitabh Bachchan Sunday Jalsa)

Shikhar Dhawan Marriage: टीम इंडिया के ‘गब्बर’ ने रचाई शादी, Sophie Shine संग लिए सात फेरे
क्या है मुलाकात रद्द होने की वजह?
हालांकि अमिताभ बच्चन ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, लेकिन उनके संदेश से संकेत मिलता है कि लगातार काम के बीच उन्हें आराम की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा बचाकर रखें और जल्द ही दोबारा मिलने के लिए तैयार रहें। (Amitabh Bachchan Sunday Jalsa)
फैंस से किया जल्द मिलने का वादा
अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि यह सिर्फ एक अस्थायी विराम है। उन्होंने संकेत दिया कि ब्रेक के बाद वह फिर से अपने चाहने वालों से मिलेंगे और यह खास परंपरा जारी रहेगी। (Amitabh Bachchan Sunday Jalsa)



