Rajpal Yadav: कॉमेडी के किंग राजपाल यादव के लिए हालिया समय बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। चेक बाउंस मामले के चलते 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से इमोशनल अपील की है। उनका कहना है, जिन्होंने पहले मेरी मदद की है, वे बस एक और बार मदद कर दें। कैरेक्टर मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का। जाहिर है, राजपाल चाहते हैं कि उन्हें दोबारा फिल्मों में काम करने का मौका मिले ताकि वे अपने बकाया कर्ज चुका सकें और विवाद को खत्म कर सकें।
हालांकि जमानत मिलने के बावजूद कानूनी चुनौती अभी बाकी है। विवाद के बीच Rajpal Yadav ने अपनी ईमानदारी और भावनाओं का इजहार करते हुए इंडस्ट्री के सामने अपनी मजबूरी रखी है। उन्होंने जेल से बाहर निकलते ही फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें हर उम्र के दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा।
चेक बाउंस केस बना विवाद का जड़
Rajpal Yadav पर यह विवाद फिल्म अता पता लापता के लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से लिए गए कर्ज के चलते शुरू हुआ। माधव अग्रवाल ने बताया कि राजपाल और उनकी पत्नी ने बहुत ही इमोशनल होकर उनसे मदद मांगी थी। उन्होंने कहा, अगर पैसे नहीं मिले तो सब बर्बाद हो जाएगा। अग्रवाल ने साफ किया कि यह ‘लोन’ था, न कि कोई इन्वेस्टमेंट। राजपाल ने कई बार चेक दिए, लेकिन हर बार बाउंस हो गया। इसी कारण मामला कोर्ट तक पहुंचा और राजपाल को तिहाड़ जेल में समय बिताना पड़ा।
Khesari Lal Yadav Politics: राजनीति से दूरी, कला से जुड़ाव… खेसारी लाल यादव ने साफ किया अपना रुख
नई शुरुआत की कोशिश में राजपाल यादव
जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री और निर्माताओं से विनम्र अपील की। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि जिन्होंने पहले मेरी मदद की है। वे बस एक और बार मदद कर दें। कैरेक्टर मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का। राजपाल का मकसद साफ है इंडस्ट्री से दोबारा काम लेकर विवाद खत्म करना और दर्शकों के बीच वही पुरानी जगह हासिल करना।

फिल्मी जगत की प्रतिक्रिया का इंतजार
हालांकि Rajpal Yadav को कुछ राहत मिली है, लेकिन कानूनी तलवार अभी भी उनके सिर पर लटकी हुई है। अब सवाल यह है कि फिल्म निर्माता और निर्देशक उनकी इस इमोशनल अपील पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे। क्या दर्शक फिर से पर्दे पर वही ‘छोटा डॉन’ हंसाते हुए देख पाएंगे? या यह विवाद उनके करियर के लिए नई चुनौती बन जाएगा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता सुनील मल्होत्रा को दी आखिरी विदाई, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट
विवाद से जुड़ी प्रमुख बातें
Rajpal Yadav ने जेल से बाहर आते ही फैंस और इंडस्ट्री से इमोशनल अपील की। बिजनेसमैन माधव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह लोन था इन्वेस्टमेंट नहीं। सोशल मीडिया पर राजपाल की मुश्किलों और उनके बकाया कर्ज को लेकर बहस तेज हो गई। राजपाल का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री को उन्हें एक और मौका देना चाहिए।



