Mann Ki Baat 130 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड (Mann Ki Baat 130 Episode) में देशवासियों को संबोधित किया। यह साल 2026 का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था, जिसमें पीएम मोदी ने लोकतंत्र, युवा शक्ति, स्टार्टअप इंडिया और वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान जैसे अहम विषयों पर बात की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और आगामी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संविधान, वोट की अहमियत और भारत की नवाचार क्षमता को एक सूत्र में पिरोते हुए देश के भविष्य की दिशा का संकेत दिया।
26 जनवरी और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी (Mann Ki Baat 130 Episode) ने कहा, ‘यह 2026 की पहली मन की बात है। कल हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। यह पर्व हमें हमारे संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर देता है।’ उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा है, जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
Read More: गणतंत्र दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा विज़न, तिरंगे के साए में ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप
राष्ट्रीय मतदाता दिवस – वोट को बनाएं उत्सव
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने मतदाताओं, खासकर युवाओं को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। जब कोई युवा (Mann Ki Baat 130 Episode) पहली बार वोटर बनता है, तो पूरा मोहल्ला, गांव या शहर उसका अभिनंदन करे और मिठाइयां बांटी जाएं। इससे मतदान को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।’ पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही वे खुद को वोटर के रूप में जरूर रजिस्टर कराएं और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

स्टार्टअप इंडिया- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस सफर के असली हीरो देश के युवा हैं, जिन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नवाचार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा, ‘भारत के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। आप किसी भी सेक्टर का नाम लीजिए, वहां कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप जरूर मिलेगा।’ पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया।
Read More: मुंबई में महापौर चुनाव टला, बदली सियासत, अधूरी प्रक्रिया और फरवरी में नए समीकरणों की आहट
वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति की पहचान
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भारतीय समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि मलेशिया में 500 से अधिक तमिल स्कूल संचालित हो रहे हैं, जहां तमिल भाषा के साथ-साथ अन्य विषय भी तमिल में पढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा तेलुगु, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओं को भी वहां बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने (Mann Ki Baat 130 Episode) कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान का उदाहरण है।
युवा, लोकतंत्र और नवाचार-भविष्य की त्रिवेणी
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat 130 Episode) में प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र, युवा भागीदारी और तकनीकी नवाचार को भविष्य की त्रिवेणी के रूप में प्रस्तुत किया। एक ओर वोट की ताकत पर जोर, दूसरी ओर स्टार्टअप और ग्लोबल भारत की चर्चा यह आने वाले वर्षों की नीति दिशा को भी दर्शाता है।
देशवासियों के लिए प्रेरणा का संदेश
पीएम मोदी ने अंत में देशवासियों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और भारत की सांस्कृतिक पहचान (Mann Ki Baat 130 Episode) को दुनिया तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
Read More: ‘यमुना एक्सप्रेसवे पर विदेशी शहर जैसा एहसास’, मथुरा से नितिन नबीन ने दिया 2027 का सियासी संदेश



