By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mumbai Politics: BMC मेयर की कुर्सी पर संग्राम, शिंदे गुट की ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राजनीति > Mumbai Politics: BMC मेयर की कुर्सी पर संग्राम, शिंदे गुट की ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू
राजनीतिराष्ट्रीय

Mumbai Politics: BMC मेयर की कुर्सी पर संग्राम, शिंदे गुट की ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू

Rupam
Last updated: 2026-01-17 5:37 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-17
Share
Mumbai Mayor BJP vs Shinde
Mumbai Politics: BMC मेयर की कुर्सी पर संग्राम, शिंदे गुट की ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू
SHARE

Mumbai Mayor BJP vs Shinde: मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा बदल दी है। 25 साल बाद शिवसेना का गढ़ ढह चुका है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन नतीजों के तुरंत बाद जो सियासी हलचल शुरू हुई है, उसने साफ कर दिया है कि असली जंग अब मेयर की कुर्सी के लिए होने वाली है।

Contents
25 साल बाद टूटा शिवसेना का दबदबाशिंदे की ‘होटल पॉलिटिक्स’ ने बढ़ाया सियासी तापमानकौन होगा मुंबई का महापौर?Mumbai Mayor BJP vs Shinde- बीजेपी क्यों नहीं छोड़ना चाहती मेयर की कुर्सी?Mumbai Mayor BJP vs Shinde- अब सबकी नजर लॉटरी सिस्टम परMumbai Mayor BJP vs Shinde- 5 फरवरी को जिला परिषद चुनावMumbai Mayor BJP vs Shinde- मेयर की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार

बीजेपी के दबदबे के बावजूद इस सियासी लड़ाई में सबसे अहम किरदार बनकर उभरे हैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। सत्ता संतुलन में उनकी भूमिका इतनी मजबूत हो चुकी है कि अब मुंबई के अगले मेयर को लेकर सौदेबाजी खुलकर सामने आने लगी हैऔर इसी के साथ शुरू हो गई है चर्चित ‘होटल पॉलिटिक्स’।

25 साल बाद टूटा शिवसेना का दबदबा

मुंबई महानगरपालिका में अब तक अविभाजित शिवसेना का 25 साल का शासन रहा है। लेकिन इस बार बीजेपी की रणनीति काम कर गई और उद्धव ठाकरे गुट का यह किला ढह गया। 227 सीटों वाली बीएमसी में महायुति ने कुल 118 सीटें जीती हैं, जिसमें बीजेपी 89 सीटें, शिंदे गुट (शिवसेना) 29 सीटें जीते हैं। इन आंकड़ों ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है और साफ संकेत दे दिया है कि इस बार मेयर बीजेपी का होगा।

Maharashtra BMC Election: महाराष्ट्र में ‘ठाकरे राज’ का अंत! BJP ने भगवा लहराकर रचा इतिहास

शिंदे की ‘होटल पॉलिटिक्स’ ने बढ़ाया सियासी तापमान

मेयर पद को लेकर मंथन के बीच शिंदे गुट की गतिविधियों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सभी निर्वाचित नगरसेवकों को बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल पहुंचने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि यहां रणनीतिक बैठक होगी, जहां मेयर पद को लेकर आगे की चाल तय की जाएगी। राजनीतिक जानकार इसे सीधा-सीधा सौदेबाजी की राजनीति मान रहे हैं, जहां शिंदे अपनी मजबूत स्थिति का पूरा फायदा उठाने की कोशिश में हैं।

Mumbai Mayor BJP vs Shinde
Mumbai Mayor BJP vs Shinde

कौन होगा मुंबई का महापौर?

बीजेपी की जीत से उद्धव ठाकरे का 25 साल पुराना नगरपालिका शासन समाप्त हो चुका है। अब बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि मेयर पद पर किसे बैठाया जाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही बयान दे चुके हैं कि मुंबई का मेयर हिंदू मराठी होगा। दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे ने मेयर पद को लेकर ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला प्रस्तावित किया हैयानि ढाई साल बीजेपी का मेयर और ढाई साल शिंदे गुट का। हालांकि, बीजेपी ने अब तक इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक सहमति नहीं दी है।

BMC Election Result 2026: मुंबई बीएमसी में भगवा राज, 25 साल बाद भाजपा का बड़ा कमबैक, ठाकरे ब्रदर्स की राह मुश्किल

Mumbai Mayor BJP vs Shinde- बीजेपी क्यों नहीं छोड़ना चाहती मेयर की कुर्सी?

89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी का मानना है कि मेयर पद पर पहला और निर्णायक हक उसी का है। पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर लगातार मंथन चल रहा है। बीजेपी के लिए यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता और प्रशासन पर नियंत्रण का सवाल है। वहीं, शिंदे गुट के नेता भी खुलकर मेयर पद पर दावा ठोक रहे हैं, जिससे गठबंधन के भीतर तनाव की स्थिति बनती दिख रही है।

Mumbai Mayor BJP vs Shinde- अब सबकी नजर लॉटरी सिस्टम पर

मेयर चयन से पहले आरक्षण को लेकर लॉटरी सिस्टम लागू होना है। लॉटरी से तय होगा कि मेयर पद किस कैटेगरी के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाद ही नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। यही वजह है कि फिलहाल सभी दल लॉटरी के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Mumbai Mayor BJP vs Shinde- 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव

इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ा सियासी मोड़ आने वाला है। 5 फरवरी को 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति के चुनाव होने हैं, जबकि 7 फरवरी को मतगणना होगी। खास बात यह है कि इन चुनावों में एनसीपी (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट) साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Mumbai Mayor BJP vs Shinde- मेयर की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार

मुंबई में सत्ता का गणित बदल चुका है, लेकिन मेयर की कुर्सी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की संख्या बल बनाम शिंदे की सौदेबाजीइस टकराव का नतीजा आने वाले दिनों में मुंबई की राजनीति की दिशा तय करेगा।

You Might Also Like

Kolkata Earthquake: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, 5.9 रही तीव्रता, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर

Assam CM News: सरमा के बयान ने मचाया तूफान! जमीयत ने असम CM के खिलाफ SC में ठोकी याचिका

Dalai Lama Grammy Award Win: 90 की उम्र में ग्रैमी जीतकर दलाई लामा ने रचा इतिहास, दी पहली प्रतिक्रिया

Biogas CNG Budget 2026: बायोगैस CNG से EV बैटरी तक, ऑटो सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है यह बजट

Girls Hostel Budget 2026: महिला सशक्तिकरण को बजट से मिला ठोस आधार, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं को बड़ी राहत

TAGGED:BMC ElectionBMC Election ResultsHotel PoliticsMaharashtra NewsMaharashtra PoliticsMayor ElectionMumbai Mayor
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
US Tariff Cut
बिज़नेस

US Tariff Cut: मजबूत होगा रुपया, रफ्तार पकड़ेगा शेयर बाजार! ट्रंप के टैरिफ फैसले से भारत को मिलेंगे 5 बड़े आर्थिक फायदे

Manisha Manisha 2026-02-03
Crude Oil: ईरान नहीं अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत? डोनाल्ड ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल
Jodhpur Sadvi death:जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सनसनी
Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 से उत्तराखंड को बड़ी उम्मीदें, चुनावी साल में केंद्र की नजरों में रहेगा पहाड़ी राज्य
Baramati Airport Safety: बारामती विमान हादसे के बाद उठे बड़े सवाल, VVIP लैंडिंग वाला बारामती एयरपोर्ट आखिर किसके भरोसे चलता है?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?