Gangotri weather: जनवरी का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन उत्तराखंड के Gangotri धाम में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। इसके बावजूद वहां हालात बेहद सर्द हैं। तापमान लगातार माइनस में बने रहने के कारण गंगोत्री और आसपास बहने वाली छोटी-बड़ी नदियां पूरी तरह जम चुकी हैं। नदी-नालों पर पाले की मोटी परतें जम गई हैं, जिससे क्षेत्र में शीतलहर का असर साफ नजर आ रहा है। बर्फ न गिरने के कारण जहां धाम में तैनात लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सेब बागवान और किसान भी गहरी चिंता में हैं।

Gangotri weather: माइनस तापमान ने बढ़ाई मुश्किलें

Gangotri weather धाम में इन दिनों तापमान माइनस जीरो से लेकर माइनस 11–12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इतनी भीषण ठंड के बावजूद धाम में करीब 25 साधु साधना में लीन हैं। इनके साथ ही गंगोत्री नेशनल पार्क के छह कर्मचारी, पुलिस के दो जवान और गंगोत्री मंदिर समिति के कर्मचारी भी तैनात हैं। लगातार शीतलहर और जमा देने वाली ठंड के कारण यहां ड्यूटी करना चुनौती बन गया है।

READ MORE: महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, ‘गंगा रसोई’ के जरिए घर से रोजगार की राह आसान


नदियां-नाले जमे, पानी की आपूर्ति बनी चुनौती

Gangotri राष्ट्रीय उद्यान के कनखू बैरियर इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया कि इस सीजन में अभी तक गंगोत्री धाम में बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन तापमान में भारी गिरावट के चलते सभी नदी-नाले जम चुके हैं। भागीरथी नदी में भी पाले की मोटी परत जमी हुई है और बहुत कम मात्रा में पानी बह रहा है। केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला और चीड़बासा नाला पूरी तरह से बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। धाम में पेयजल लाइनों में पानी जम जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जरूरत के लिए पाले को आग से पिघलाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Gangotri weather: बर्फबारी न होने से बागवान और किसान मायूस

समय पर बर्फबारी और बारिश न होने से क्षेत्र के सेब बागवान और अन्य काश्तकार निराश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि बर्फबारी न होने से नमी की कमी हो रही है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। सूखे हालात के कारण मटर, गेहूं समेत अन्य रबी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। बागवानों को डर है कि अगर आगे भी मौसम ऐसा ही रहा तो सेब की पैदावार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

READ MORE: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी एंगल पर कांग्रेस का जोर, सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च


Gangotri weather: केदारनाथ में बर्फबारी से बदला नजारा

जहां गंगोत्री में बर्फबारी नहीं हुई है, वहीं केदारनाथ धाम में बीते दिनों जमकर बर्फ गिरी है। दो जनवरी को हुई बर्फबारी से धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढक गई हैं। पूरा क्षेत्र बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है। हालांकि, बर्फबारी के चलते केदारनाथ में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धाम में अभी भी करीब 90 मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन भारी ठंड और बर्फबारी के कारण उन्हें काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Gangotri weather: खटीमा में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप

उधर, उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र में भी सर्दी का सितम जारी है। घना कोहरा और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। धूप नहीं निकलने से तापमान लगातार गिर रहा है और वर्तमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

राज्यभर में सर्दी का असर बरकरार

कुल मिलाकर, उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सर्दी का असर बना हुआ है। कहीं बर्फबारी से ठंड बढ़ी है तो कहीं बर्फ न गिरने से जल संकट और किसानों की चिंता बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News