Ram Mandir : रामलला का दर्शन और अयोध्या धाम आने का प्लान कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है। अब आपको अयोध्या के प्रमुख स्थलों और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अयोध्या नगर निगम ने 25 प्रमुख स्थानों पर ‘हेल्प यू डेस्क’ खोले हैं, जहां श्रद्धालुओं को उनकी भाषा में सभी जानकारी मुफ्त में मिलेगी।
Ram Mandir : राम मंदिर के बाद श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का ध्यान
राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए यह हेल्प यू डेस्क एक महत्वपूर्ण पहल है, ताकि वे अयोध्या के धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को समझ सकें और यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न हो।
Ram Mandir : हेल्प यू डेस्क की विशेषताएं
अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में स्थित इन डेस्कों पर श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख मठों और मंदिरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यहाँ पर पर्यटकों के लिए गाइड से लेकर मेडिकल सुविधा तक उपलब्ध होगी। श्रद्धालु अपनी भाषा में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा सुखद और जानकारियों से भरपूर होगी।
Ram Mandir : महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने क्या बताया ?
अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि, “अयोध्या आने वाले राम भक्तों को अयोध्या की संस्कृति और इतिहास के बारे में सटीक जानकारी मिल सके, इसके लिए हमने ‘हेल्प यू डेस्क’ की शुरुआत की है। यह कदम अयोध्या की धार्मिक धरोहर और संस्कृति को हर श्रद्धालु तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है। हम चाहते हैं कि हर भक्त अयोध्या से लौटते समय न सिर्फ राम के दर्शन का अनुभव करें, बल्कि यहां की संस्कृति और पौराणिक महत्व को भी समझें।”
इन हेल्प यू डेस्क्स के माध्यम से श्रद्धालु न केवल धार्मिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि मेडिकल सहायता और अन्य बुनियादी सेवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, गाइड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जो श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख स्थानों की जानकारी देंगे।
यह भी पढ़े…
