Lokhitkranti

Ghaziabad News : कार दुर्घटना में घायल महिला ने बच्ची को जन्म दिया, फ्लाईओवर से 50 फुट से नीचे गिरी थी कार

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र में बुधवार रात एक कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे गिर गई। कार झुग्गियों पर जाकर गिरी, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक गर्भवती महिला, मासूम बच्चे और अन्य एक बच्चा घायल हुए थे। हादसा बुधवार रात करीब 1 बजे हुआ, जब स्विफ्ट कार फ्लाईओवर से गिरकर रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गियों पर जा गिरी। हादसे में 32 वर्षीय गर्भवती महिला मधु, 8 वर्षीय शिवम और 3 वर्षीय बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया।

Ghaziabad News : दिल्ली अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
हालांकि इस दुर्घटना के बावजूद, मां और बच्ची की स्थिति में अब सुधार है। गर्भवती महिला मधु ने दिल्ली के अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह है कि दोनों मां और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की देखरेख में हैं। वहीं, दोनों बच्चे भी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं। हादसे के समय कार कवि नगर से सिहानी गेट की तरफ जा रही थी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है।

यह भी पढ़े…

Ghaziabad News : फ्लाईओवर से झुग्गी पर गिरी स्विफ्ट कार, महिला और दो बच्चे घायल

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून