Lokhitkranti

Ghaziabad News : लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय बदहाल, न पानी न सफ़ाई, टंकियां भी गायब

Ghaziabad News

Ghaziabad News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालय बदहाली की स्थिति में हैं। लाखों रुपये की लागत से वर्ष 2023 में तैयार किए गए ये शौचालय आज गंदगी के अड्डे बन चुके हैं। कहीं टंकियां गायब हैं तो कहीं पानी और सफाई की कोई व्यवस्था नहीं। स्थानीय लोग नगर निगम और पार्षद दोनों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Ghaziabad News : लाखों रुपये का किया जाता है बजट पास
नगर निगम द्वारा हर साल शौचालयों की मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये का बजट पास किया जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिलकुल अलग है। शौचालयों की छतों पर रखी पानी की टंकियां या तो गायब हैं या खराब पड़ी हैं। साफ-सफाई के लिए जरूरी पानी तक उपलब्ध नहीं है। इन शौचालयों की दुर्दशा के चलते वसुंधरा क्षेत्र के कामकाजी लोग, दुकानदार और राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। हर सेक्टर में शौचालयों की बदहाली एक जैसी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और प्रतिनिधि आंखें मूंदे हुए हैं।

Ghaziabad News : शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
स्थानीय निवासियों ने इन हालातों को लेकर कई बार नगर निगम और पार्षदों को अवगत कराया है। हाल ही में वसुंधरा सेक्टर 15 के एक नागरिक ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बावजूद इसके आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Rio das Ostras
29 Jul
21°C
30 Jul
22°C
31 Jul
22°C
1 Ago
21°C
2 Ago
22°C
3 Ago
25°C
4 Ago
26°C
>
Rio das Ostras
29 Jul
21°C
30 Jul
22°C
31 Jul
22°C
1 Ago
21°C
2 Ago
22°C
3 Ago
25°C
4 Ago
26°C
Fonte de dados meteorológicos: Wetter vorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
सबसे डरावने श्राप – जिनसे हिल गई थी पूरी सृष्टि AI ने बदल दी दुनिया 5 काम जो अब इंसान नहीं मशीन कर रही है खाने से जुड़े 5 मिथ और उनकी सच्चाई बरसात में घूमने के बेहद खूबसूरत जगह “दही और शहद का फेस पैक – सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो!” “किचन में छुपे 5 हेल्थ सीक्रेट्स – बिना दवाई के फिट रहने के आसान नुस्खे” मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश